{"_id":"5b8ebd77867a55486a0a941e","slug":"141536081271-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेत्रदान के लिए छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेत्रदान के लिए छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली
Updated Tue, 04 Sep 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित नेत्रदान पखवाड़े के तहत स्कूली बच्चों ने स्थानीय लोगों को नेत्रदान करने के लिए जागरूकता रैली निकाली। इस मौके पर डीएम समेत 50 लोगों ने नेत्रदान के लिए संकल्प प्रपत्र भरे।
मुख्यालय में आयोजित हुए कार्यक्रम में सीएमओ डा. एसके झा ने रुद्रा बैंड से सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज बेलणी के छात्र-छात्राओं व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी/कर्मचारियों की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली मुख्य बाजार, केदारनाथ तिराहा होते हुए पैट्रोल पंप पहुंची। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने हाथों में तख्तियां लेकर लोगों को नेत्रदान के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सीएमओ डा. झा ने कहा कि नेत्रदान करने से दृष्टिहीन दो व्यक्तियों के जीवन में उजाला लाया जा सकता है। इधर, पुराने विकास भवन में आयोजित हुई बैठक में डीएम मंगेश घिल्डियाल समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों समेत 50 लोगों ने नेत्रदान संकल्प प्रपत्र भरा। इस मौके पर प्रधानाचार्य मनोज कुकरेती, सुनील बमोला, महिपाल सिंह, सुरेश शर्मा, बबली वमोला, कुसुम नेगी, ज्ञानी नेगी समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी/कर्मचारी समेत विद्यालयी छात्र-छात्राएं मौजूद थे।