फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   गुलाबराय मैदान में हो सकेंगी राष्ट्रीय स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं

गुलाबराय मैदान में हो सकेंगी राष्ट्रीय स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं

Sat, 01 Sep 2018 10:24 PM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
गुलाबराय मैदान में हो सकेंगी राष्ट्रीय स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। विधायक चौधरी और डीएम के प्रयासों से गुलाबराय मैदान का विस्तार व सुधारीकरण कार्य शुरू हो गया है। मैदान को तीन तरफ से चौड़ा किया जा रहा है। मैदान में दूब घास भी लगाई जाएगी।

शिक्षा विभाग के अधीन 100 मीटर लंबे और करीब 70 मीटर चौड़े गुलाबराय खेल मैदान की तीन तरफ से चौड़ाई 20 से तीस मीटर बढ़ाई जा रही है। एक माह से यहां पर एनएच की मदद से क्रेट वायर की मदद से पुश्ता निर्माण किया जा रहा है। फील्ड को समतल करने के लिए ऑल वेदर रोड की कटिंग के मलबे से भरान किया जाएगा। विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहना है कि जिला मुख्यालय के एकमात्र मैदान को संरक्षित और विकसित करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। इधर, जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि सिंचाई, आरईएस विभाग को मैदान के चौड़ीकरण और संरक्षण की जिम्मेदारी दी गई है। समय-समय पर इसका निरीक्षण किया जाएगा। शिक्षा विभाग को भी मैदान के संरक्षण के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed