{"_id":"5b2694274f1c1b684d8b6ee9","slug":"141529254951-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सत्यप्रकाश के निधन पर शोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सत्यप्रकाश के निधन पर शोक
Updated Sun, 17 Jun 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग। भाकपा (मार्क्सवादी) पार्टी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व सीटू के प्रदेश अध्यक्ष सत्यप्रकाश के निधन पर शोक जताया। इसके बाद राज्य कमेटी सदस्य व जिला पंचायत सदस्य राजाराम सेमवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने स्व. सत्यप्रकाश की देश की आजादी में भूमिका पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक में पार्टीजनों ने आगामी 9 अगस्त को आयोजित जेल भरो आंदोलन की रणनीति पर भी चर्चा की। प्रदेश सचिव गंगाधर नौटियाल ने कहा कि अंग्रेजी शासन द्वारा उनके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज किए गए और उन्हें 13 वर्ष तक जेल में रखा गया। कहा कि उन्होंने जीवनभर मजदूरों व किसानों के हितों के लिए संघर्ष किया। इस अवसर पर किसानों की स्थिति सुधारने व कर्ज माफी को लेकर स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करना, सुअर, बंदरों व जंगली जानवरों को निजात दिलाने सहित अन्य मांगों पर कार्रवाई की मांग की गई। बैठक में वीरेंद्र गोस्वामी, एएस धिरवाण, उमा नौटियाल, पीएस रावत सहित अन्य लोग मौजूद थे।