{"_id":"5ae0b9524f1c1b9f098b684b","slug":"141524676946-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवी भागवत कथा के आठवें दिन निकाली जल कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवी भागवत कथा के आठवें दिन निकाली जल कलश यात्रा
Updated Wed, 25 Apr 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गुप्तकाशी। कोठियाल गांव के त्रिशक्ति कालीशिला कालीमाई मंदिर में आयोजित श्रीमद्देवी भागवत कथा के आठवें दिन 101 कलश के साथ जल कलश यात्रा निकाली गई। भारी संख्या में ग्रामीणों ने अनुष्ठान में पहुंचकर देवी का आशीर्वाद लिया।
श्री-श्री बादरायण धर्मार्थ कामेषु जनजागृति समिति की ओर से आयोजित आठ दिवसीय अनुष्ठान के तहत बृहस्पतिवार को गुप्तकाशी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर से जल कलश यात्रा निकाली गई। माता के जयकारों के बीच कलश यात्रा कथा स्थल पहुंची। यहां पानी को माता की मूर्ति पर अर्पित किया गया। इस मौके पर कथावाचक हरिशंकर जी महाराज ने कहा कि जो सच्चे मन से माता का स्मरण करता है, उसके ऊपर हमेशा कृपा बनी रहती है। 26 अप्रैल को पूर्णाहुति के साथ कथा का समापन होगा। कथा सुनने के लिए आसपास के गांवों से भारी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं। इस मौके पर डा. हर्षवर्द्धन बेंजवाल, लखपत सिंह राणा, सुरेंद्र दत्त नौटियाल और कुंवर सिंह राणा समेत भारी संख्या में भक्त मौजूद थे।