फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   नौनिहालों को सहभागिता का पाठ पढ़ाते हैं शिविर : रौथाण

नौनिहालों को सहभागिता का पाठ पढ़ाते हैं शिविर : रौथाण

Mon, 01 Jan 2018 10:33 PM IST
Updated Mon, 01 Jan 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
नौनिहालों को सहभागिता का पाठ पढ़ाते हैं शिविर : रौथाण

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। पट्टी बच्छणस्यूं के राजकीय इंटर कालेज खेड़ाखाल का सात दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर स्थानीय प्राथमिक विद्यालय में शुरू हुआ। इस मौके पर स्वयं सेवी छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। साथ ही विद्यालय परिसर और मुख्य रास्ते की सफाई की।

शिविर का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख जगमोहन सिंह रौथाण ने कहा कि स्कूली जीवन में छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित इस तरह के शिविर अहम भूमिका निभाते हैं। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी वाईएस असवाल ने शिविर के बारे में जानकारी दी। स्वयं सेवियों ने लोक संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। शुभारंभ पर रेंजर ऊषा पुरी, प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र मैठाणी, एसएमसी अध्यक्ष उमेद सिंह रौथाण, पीएस पुंडीर, आरसी नैथानी आदि मौजूद थे। शिविर के दूसरे दिन स्वयं सेवी छात्र-छात्राओं ने ग्राम पंचायत नवासू में गोष्ठी की। इस मौके पर कालिंका मंदिर परिसर की सफाई भी की गई। उधर, जीजीआईसी अगस्त्यमुनि का सात दिवसीय शिविर प्रावि चंद्रापुरी में शुरू हुआ। यहां छात्राओं ने सफाई अभियान भी चलाया। इधर, जीआईसी रतूड़ा का एनएसएस शिविर प्राथमिक विद्यालय सुमेरपुर में शुरू हुआ। छात्र-छात्राओं ने लोक संस्कृति और स्वच्छ भारत मिशन को लेकर रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed