फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   मरम्मत के बाद पानी चलाना भूल गया सिंचाई विभाग

मरम्मत के बाद पानी चलाना भूल गया सिंचाई विभाग

Tue, 05 Dec 2017 11:22 PM IST
Updated Tue, 05 Dec 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
मरम्मत के बाद पानी चलाना भूल गया सिंचाई विभाग
रुद्रप्रयाग। जखोली ब्लाक के लस्या, बड़मा सिलगढ़ पट्टी के 50 से अधिक गांवों की सिंचित भूमि के लिए वर्ष 1970 में निर्मित 30 किमी लंबी लस्तर नहर पर पानी नहीं चलने से काश्तकारों की खेती सूख रही है।
विज्ञापन

बरसात से नहर कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसकी सिंचाई विभाग ले मरम्मत कर दी है। बावजूद इसके नहर पर पानी का संचालन शुरू नहीं होने से पौंठी, सन, धारकुड़ी, जखवाड़ी, लिस्वाल्टा, खलियाण, मुनियाघर, चौंरा, नंदवाणगांव, कुनियाली, बचवाड़, सिराई, कपणिया, बरसीर, जैंती, कोठियाड़ा, चंदी, जखोली, ललूड़ी, बमणगांव, देवल, खरियाल, बजीरा आदि गांवों की सैकड़ों नाली भूमि को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता रामरतन पंवार ने बताया कि सितंबर माह में गेहूं की बुआई हो चुकी है। नहर से पानी सप्लाई नहीं होने से खेतों में फसल सूख रही है। सर्दियां बढ़ने से रात को पाला गिरने खेती ज्यादा प्रभावित हो रही है। विभाग को कई बार अवगत कराने के बाद भी नहर से पानी का संचालन नहीं किया जा रहा है। बीडीसी व तहसील दिवस में मामला कई बार उठाया जा चुका है। बावजूद विभाग कार्रवाई नहीं कर रहा है। इधर, बड़मा संघर्ष समिति के अध्यक्ष कालीचरण रावत ने कहना है कि लस्तर नहर सिंचाई विभाग के लिए दुधारु गाय बनी हुई है। प्रतिवर्ष मरम्मत के नाम पर लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। काश्तकारों को इसका पर्याप्त लाभ नहीं मिल रहा है। इधर, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता त्रिलोक सिंह गुसाईं ने बताया कि बरसात से नहर कई स्थानों पर टूटी है, जिसकी मरम्मत कर दी गई है। जमा गाद को भी साफ कर दिया गया है। नहर का बहाव 60 क्यूसेक का है। ऐसे में सीमित पानी ही छोड़ा जा रहा है। पानी की जरूरत के लिए काश्तकार अवगत करा दें, जिससे पर्याप्त पानी नहर पर छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed