{"_id":"5a0877a64f1c1bf3538bcbf6","slug":"141510504358-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 140 युवाओं को दिया जाएगा सेना भर्ती का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 140 युवाओं को दिया जाएगा सेना भर्ती का प्रशिक्षण
Updated Sun, 12 Nov 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। यूथ फाउंडेशन द्वारा ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ, जीआईसी मयाली और कांडई में आयोजित चयन शिविर में सेना भर्ती प्रशिक्षण के लिए 140 युवाओं का चयन किया गया। इन युवाओं को अगस्त्यमुनि कैंप में तीन माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
फाउंडेशन के संस्थापक कर्नल अजय कोठियाल के निर्देश पर पंचकेदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में शिविर का आयोजन किया गया। यहां केदारघाटी के पांच सौ युवाओं ने प्रतिभाग किया, जिसमें शारीरिक नापजोख और मेडिकल के बाद 70 युवाओं का चयन किया गया। उधर, दशज्यूला क्षेत्र के जीआईसी कांडई और जखोली ब्लाक के जीआईसी मयाली में आयोजित शिविर में पहुंचे करीब 300 युवाओं में 70 का सेना भर्ती प्रशिक्षण शिविर के लिए चयन किया गया। मास्टर ट्रेनर धर्मेश नौटियाल, कुलदीप कूर्मांचली व अर्जुन सिंह ने बताया कि पहाड़ में युवाओं के लिए समय-समय पर कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। यूथ फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को सेना के लिए प्रेरित करना है। चयनित युवाओं को सेना भर्ती का प्रशिक्षण देकर तैयार किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक युवा आगामी समय में होने वाली सेना भर्तियों में सफल हो सके। इस मौके पर राजेंद्र प्रसाद जमलोकी, दीपक रावत, गौरव सिंह, पवन राणा आदि मौजूद थे।