{"_id":"59da58f04f1c1bce538b65bd","slug":"141507481840-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब, सिंचाई विभाग की लिफ्टि पपिंग योजनाओं से होंगे हलक तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब, सिंचाई विभाग की लिफ्टि पपिंग योजनाओं से होंगे हलक तर
Updated Sun, 08 Oct 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विनय बहुगुणा
रुद्रप्रयाग। आगामी दो वर्षों में जनपद के कई पेयजल संकट ग्रस्त गांवों व कस्बों को पीने के लिए पर्याप्त पानी मिल सकेगा। पायलेट प्रोजेक्ट के तहत जिले में सिंचाई विभाग की लिफ्टिंग योजनाओं से इन क्षेत्रों के लिए पेयजल सप्लाई की जाएगी। जिले में 27 गांव/कस्बों को इसका लाभ मिलेगा।
2 लाख 60 हजार से अधिक आबादी वाले जिले में 40 फीसदी गांव पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। अक्तूबर के बाद से यहां लोगों को पीने के पानी के लिए दूरस्थ स्रोतों से पानी जुटाते हैं, लेकिन अब, इन गांवों को समस्या से मुक्ति मिल जाएगी। रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी के पेयजल संकट गांवों को सिंचाई विभाग की लिफ्टिंग पपिंग योजना के जरिए पीने के लिए पानी उपलब्ध कराने के सुझाव को शासन ने पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर पूरे प्रदेश में शुरू करने का निर्णय लिया है। गांव/कस्बों के लिए बनी लिफ्टिंग पपिंग योजना से दो से चार घंटे पीने के लिए पानी सप्लाई होगा। इसके लिए जलसंस्थान विभाग पेयजल स्टोर टैंक व पाइप लाइन का निर्माण करेगा। पायलेट प्रोजेक्ट के तहत रुद्रप्रयाग जिले में 27 गांव/कस्बे चिहिृृत किए गए हैं, जहां लिफ्टि पपिंग योजना से पेयजल सप्लाई की जानी है। इस संबंध में विधायक चौधरी ने कहा कि प्रोजेक्ट को पेयजल मंत्री व सचिव ने भी स्वीकृति दे दी है। जिले में मंदाकिनी व अलकनंदा नदी व अन्य गाड़-गदेरों पर निर्मित सिंचाई विभाग की लिफ्टिंग पपिंग योजनाओं से पेयजल संकट से गांवों को मुक्ति मिल सकेगी। उन्होंने जलसंस्थान विभाग के अधिकारियों से बैठक कर संबंधित योजनाओं से पेयजल सप्लाई के लिए सर्वे के निर्देश दिए हैं।
.............
इन गांव/कस्बों के लिए बनेगी लिफ्टि योजना
जनपद में उत्यासु, रामपुर, तिलवाड़ा, शीशों, बंदरतोली, रतूड़ा, गडोरा, धारकोट, नगरासू, कोठगी, भटवाड़ी, छिनका, सारी, सुमेरपुर, गंधारी, अगस्त्यमुनि सहित 27 गांव/कस्बों को मिलेगा लाभ।
विज्ञापन
............
सिंचाई विभाग की सिंचाई से जुड़ी लिफ्टिंग योजनाओं से पीने का पानी सप्लाई किया जाएगा। विभागीय स्तर पर चिहिृृत योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर पेयजल सप्लाई के लिए स्टोर टैंक व पाइप लाइन निर्माण के लिए सर्वे किया जाएगा।
-- संजय सिंह, अधिशासी अभियंता, जलसंस्थान रुद्रप्रयाग