फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए घर से हो पहल: नेगी

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए घर से हो पहल: नेगी

Fri, 26 Apr 2019 09:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 09:46 PM IST
विज्ञापन
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए घर से हो पहल: नेगी

रुद्रप्रयाग। अमर उजाला अपराजिता अभियान के तहत केदारघाटी के ग्राम पंचायत न्यालसू में ‘केदारनाथ यात्रा से महिलाओं को रोजगार’ विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें कहा गया कि केदारनाथ यात्रा महिलाओं आर्थिक मजबूती देगी। इस दौरान महिलाओं की आजीविका को बढ़ावा देने के लिए यात्राकाल में अलग-अलग कार्यों की जानकारी दी गई। साथ ही बैंकिंग के बारे में भी बताया गया।

विज्ञापन

न्यालसू गांव में अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत संगोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) रुद्रप्रयाग के निदेशक दिनेश चंद्र सिंह नेगी ने कहा कि छह माह की केदारनाथ यात्रा केदारघाटी सहित जनपद के सैकड़ों परिवारों की आर्थिकी का जरिया है। ऐसे में महिलाएं भी अपनी आर्थिकी को नया आयाम दे सकती हैं। वह, समूहों के माध्यम से यात्रा के लिए स्थानीय उत्पादों का प्रसाद तैयार करने, ऊन की स्वेटर, मफलर, टोपी तैयार कर परिजनों की मदद से केदारघाटी के बाजारों में यात्राकाल में बिक्री कर आय अर्जित कर सकती हैं। इन कार्यों के जरिए, जहां वे स्वरोजगार के लिए प्रेरित होंगी। वहीं, स्वयं व परिवार की आजीविका को बल मिलेगा। उन्होंने महिलाओं से कहा कि वह अपने घरों के समीप वाले खेतों में गेंदा सहित अन्य प्रजाति के फूलों का उत्पादन करें। उन्होंने अमर उजाला अपराजिता को महिलाओं के विकास के लिए नई सोच बताया। उपासक के जिला संयोजक नंदकिशोर थपलियाल ने महिलाओं को बैंकिंग साक्षरता के बारे में बताया। कहा कि समूहों के रूप में महिलाएं छोटी-छोटी बचत कर लघु उद्यम शुरू कर सकती हैं, जो नियमित रोजगार प्रदान कर सकता है। उन्होंने नगदी फसलों के साथ जड़ी-बूटी उत्पादन की भी जानकारी दी। वहीं ग्राम प्रधान विक्रम सिंह ने कहा कि बिना महिलाओं की उन्नति के समाज का विकास नहीं हो सकता है। इसके अलावा आरसेटी के प्रशिक्षक बीरेन बर्त्वाल ने स्वास्थ्य व स्वच्छता के बारे में बताया। इस अवसर पर महिलाओं ने अपराजिता को महिलाओं की आवाज बताते हुए संकल्प लिया कि वह अपनी व बेटियों की शिक्षा व स्वास्थ्य के प्रति आज से ही जागरूक होंगी। मौके पर सुषमा, गीता देवी, रेखा देवी, आशा देवी, दुलारी देवी, प्रीति गजवाण, अनिता देवी, रेखा देवी, संध्या देवी, लीला देवी, रचना देवी, लक्ष्मी देवी सहित न्यालसू, रामपुर और निकटवर्ती गांवों की 50 महिलाएं मौजूद थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed