फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करें स्वयंसेवी

स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करें स्वयंसेवी

Wed, 30 Jan 2019 10:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करें स्वयंसेवी

विज्ञापन
ऊखीमठ। राजकीय इंटर कालेज दैड़ा का सात दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ हो गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ताओं ने स्वयंसेवियों से स्वच्छता के प्रति समाज को जागरूक करने की अपील की।

राजकीय प्राथमिक विद्यालय हुड्डु में शुरू हुए एनएसएस शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान हुड्डु राखी देवी ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि एनएसएस शिविर में स्वयंसेवियों को अनुशासित बनाने का कार्य किया जाता है। एनएसएस स्वयं सेवियों के जिम्मे समाज को जागरूक करने का कार्य किया जाता है। स्वयंसेवियों को शिविर में जो सिखाया जाता है उसे वह समाज के हर व्यक्ति तक पहुंचाकर जागरूक करें। विशिष्ट अतिथि प्रधानाध्यापक राप्रावि हुड्डु हरि सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान को लेकर लोगों में काफी जागरूकता आई है। एनएसएस शिविर में प्रशिक्षण ले रहे स्वयंसेवियों को भी चाहिए कि वे भी लोगों को स्वच्छता के प्रति बेहतर ढंग से जागरूक कर प्रेरित करें। इस मौके पर स्वयं सेवियों द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम में महिला मंगल दल अध्यक्ष ललिता देवी, कार्यक्रम अधिकारी कैलाश चंद्र समेत अन्य ग्रामीण व स्वयं सेवी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed