फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   रौडू में भूस्खलन से 11 घंटे बंद रहा कुंड-मंडल गोपेश्वर हाईवे

रौडू में भूस्खलन से 11 घंटे बंद रहा कुंड-मंडल गोपेश्वर हाईवे

Fri, 31 Aug 2018 10:53 PM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
रौडू में भूस्खलन से 11 घंटे बंद रहा कुंड-मंडल गोपेश्वर हाईवे
ऊखीमठ/रुद्रप्रयाग। कुंड-ऊखीमठ-मंडल-गोपेश्वर राष्ट्रीय राजमार्ग रौडू के समीप 11 घंटे बंद रहा। दोपहर ढाई बजे एनएच द्वारा मलबे की सफाई कर यातायात बहाल किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को तड़के 3 बजे से ही कुंड-मंडल-हाईवे रौडू गांव के समीप पहाड़ी से हुए भारी भूस्खलन के कारण बंद हो गया था। भारी मलबे के कारण पैदल आवाजाही भी नहीं हो सकी। प्रात: 7 बजे से एनएच द्वारा बोल्डर व मलबा को साफ कर दोपहर ढाई बजे आवाजाही शुरू की गई। यहां पर हाईवे अति संवेदनशील हो गया है। इधर, रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे भी डोलिया मंदिर व चंडीकाधार में दिनभर बाधित हुआ। इस दौरान यात्रियों व स्थानीय सवारियों को आवाजाही में खासी दिक्कत हुई। बरसात के कारण राजमार्ग की स्थिति दयनीय बनी हुई है। बीते दो माह से डोलिया मंदिर में भूस्खलन व भू-धंसाव से एनएच के लिए चंडीकाधार एक नई समस्या पैदा हो गई है। यहां पर पहाड़ी से गिर रहे मलबे से सड़क को भी क्षति पहुंच रही है। एनएच निर्माण खंड रुद्रप्रयाग के ईई जेके त्रिपाठी ने बताया कि भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में कम से कम समय में यातायात बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। बरसात के बाद इन स्थानों का प्राथमिकता के साथ स्थायी ट्रीटमेंट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed