फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   अतिथि गृहों को पीपीपी मोड़ पर देने का किया विरोध

अतिथि गृहों को पीपीपी मोड़ पर देने का किया विरोध

Mon, 20 Aug 2018 10:20 PM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
अतिथि गृहों को पीपीपी मोड़ पर देने का किया विरोध
रुद्रप्रयाग। अतिथि गृहों को पीपीपी मोड पर दिए जाने के विरोध में संयुक्त कर्मचारी महासंघ ने दो घंटे कार्य बहिष्कार किया। दस सितंबर से कर्मचारियों ने आंदोलन का एलान किया है।
विज्ञापन

सरकार द्वारा कुमाऊं व गढ़वाल मंडल विकास निगम की ओर से संचालित पर्यटक आवास गृहों को पीपीपी मोड पर दिए जाने समेत नौ सूत्री मांगों का निराकरण न होने से कर्मचारियों में रोष है। सोमवार को जिले में जीएमवीएन अतिथि गृहों में तैनात सभी कर्मचारियों ने सुबह दस बजे रुद्रा कांप्लेक्स में एकत्रित होकर कार्य बहिष्कार शुरू किया। दो घंटे तक चले कार्य बहिष्कार के दौरान कर्मचारियों ने सरकार व शासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस मौके पर संघ के कार्यकारी अध्यक्ष पुरुषोत्तम पुरी ने कहा कि शासन व सरकार निगम के अतिथि गृहों को पीपीपी मोड़ में देकर आवास गृहों में कार्यरत कर्मचारियों का रोजगार छिनने का काम कर रही है। एक ओर सरकार पहाड़ों से पलायन रोकने की बात कर रही है, वहीं दूसरी ओर स्थाई रोजगार को खत्म करने पर आमादा है। कहा कि निगम कर्मचारी पूरी लगन व ईमानदारी के साथ कार्य करते आ रहे है, लेकिन अच्छे कर्मचारियों को सम्मान देने के बजाय अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जा रही है। बताया कि इसके विरोध में 10 सितंबर के बाद आंदोलन किया जाएगा। मौके पर दिनेश सेमवाल, यशवंत गुसांई, प्रताप सिंह, नरेंद्र गुसांई, जगमोहन समेत अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed