{"_id":"5adf66f74f1c1bc03d8b4c81","slug":"131524590327-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रा के लिए रुद्रप्रयाग से केदारनाथ तक 300 सुरक्षा कर्मी होंगे तैनात-compat","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रा के लिए रुद्रप्रयाग से केदारनाथ तक 300 सुरक्षा कर्मी होंगे तैनात-compat
Updated Tue, 24 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ मंदिर परिसर और केदारपुरी में कपाट खुलने के दिन से पुलिस का सुरक्षा घेरा तैनात रहेगा। मंदिर में क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) मुस्तैद रहेगी। मंदिर के अलावा केदारपुरी मेें चिह्नित स्थानों पर 60 अन्य पुलिस और होमगार्ड के जवान तैनात किए जाएंगे, जो श्रद्धालुओं की देखरेख के साथ उनके समक्ष पेश आने वाली दिक्कतों को भी हल करेंगे।
29 अप्रैल से शुरू हो रही केदारनाथ यात्रा में इस बार सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जा रही है। मंदिर में पिछले दो वर्षों से तैनात क्यूआरटी (एक उपनिरीक्षक और चार जवान) इस बार भी तैनात रहेगी। छह सदस्यीय गारद भी रोटेशन में चौबीसों घंटे केदारनाथ मंदिर परिसर में ड्यूटी देगी। केदारपुरी में रुद्रा प्वाइंट, एमआई-26 हेलीपैड, बेली ब्रिज, मंदिर मार्ग सहित अन्य स्थानों पर 40 पुलिस और 20 होमगार्ड के जवान तैनात किए जाएंगे। केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव और संचालन केंद्र सोनप्रयाग में थाना पुलिस सहित 50 सुरक्षा जवान, गौरीकुंड में 30, भीमबली में 10 और लिनचोली में 15 पुलिस/होमगार्ड के जवान तैनात रहेंगे।
इनका कहना है --
केदारनाथ यात्रा में रुद्रप्रयाग से धाम तक सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया जा रहा है। हथियारबंद सुरक्षा कर्मी धाम में तैनात रहेंगे। साथ ही यात्रा मार्ग और पड़ावों पर भी सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी।
विज्ञापन
-पीएन मीणा, पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग