{"_id":"5aa959534f1c1bb9758b557a","slug":"131521047891-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैत्र संक्रांति से फूलदेई का त्यौहार शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैत्र संक्रांति से फूलदेई का त्यौहार शुरू
Updated Wed, 14 Mar 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। चैत्र माह की संक्रांति से एक सप्ताह से पूरे माह तक चलने वाला पारंपरिक फूलदेई का त्योहार शुरू हो गया है। इस मौके पर गांवों व कस्बों में नन्हें बच्चों ने घरों की देहरियों को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया। तड़के ही गांवों में फूल-फूल माई दाल-चौल.. जै घोघा माता की जय.. गीतों के साथ नन्हें बच्चों ने देहरियों को फूलों से सजाया। अब, अगले एक सप्ताह से पूरे माह तक जनपद के अलग-अलग गांवों में फूलदेई का त्योहार मनाया जाएगा। साथ ही चैती गीतों का आयोजन भी किया जाएगा। दूसरी तरफ अगस्त्यमुनि में 18 मार्च को फूलदेई महोत्सव एवं घोघा जातरा प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। दस्तक समिति द्वारा आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल करेंगे। समिति के अध्यक्ष दीपक बेंजवाल ने बताया कि वर्ष 2010 से प्रतिवर्ष आयोजित हो रही प्रतियोगिता में इस बार भी 30 से अधिक बाल टीमें प्रतिभाग करेंगी, जो घोघा देवता की डोली के साथ रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी।