{"_id":"5a9c2a6c4f1c1b14598b4b0c","slug":"131520183916-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केदारनाथ में सुबह 9 बजे से हो रही बर्फबारी, 3 फीट बर्फ जमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारनाथ में सुबह 9 बजे से हो रही बर्फबारी, 3 फीट बर्फ जमी
Updated Sun, 04 Mar 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग/जोशीमठ। पहाड़ में रविवार को मौसम का मिजाज बिगड़ा रहा। केदारनाथ, बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, औली में दिनभर रुक-रुक कर बर्फबारी होती रही। केदारनाथ में मंदिर परिसर सहित केदारपुरी में ढाई से तीन फीट नई बर्फ जम चुकी है। तेज बर्फीली हवाएं चल रही है। दोपहर बाद तापमान माइनस में पहुंचने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बदरीनाथ धाम में करीब एक फीट और हेमकुंड साहिब में डेढ़ फीट तक ताजी बर्फ जम गई है।
केदारनाथ में रविवार को तड़के से बादल छाए हुए थे। दिन चढ़ने के साथ हल्की धूप भी खिली, लेकिन प्रात: 9 बजे से घने काले बादलों और कोहरे के साथ तेज बर्फबारी शुरू हो गई। दोपहर दो बजे तक तेज बर्फ गिरती रही। इसके बाद बर्फ की रफ्तार कुछ हल्की हुई। निम के प्रभारी कैप्टन सोबन सिंह बिष्ट और चौकी प्रभारी बिपिन चंद्र पाठक ने बताया कि धाम में तापमान माइनस 4 डिग्री है। बर्फबारी के चलते दिनभर पुनर्निर्माण कार्य ठप रहे। द्वितीय केदार मद्महेश्वर, तृतीय केदार तुंगनाथ धाम सहित पर्यटक स्थल चोपता आदि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तेज हिमपात हुआ है। दूसरी तरफ निचले इलाकों रुद्रप्रयाग, तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि, गुप्तकाशी में दोपहर बाद घने बादल छाने से बारिश के आसार बने हुए हैं।
चमोली जिले में बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, औली, रुद्रनाथ, लाल माटी, नंदा घुंघटी, नीती व माणा घाटी के गांवों में बर्फबारी हुई, जबकि निचले क्षेत्रों में दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही। घाट ब्लॉक के रामणी और ल्वाणी गांव की ऊंची चोटियों में भी बर्फबारी हुई। बारिश और बर्फबारी के चलते ग्रामीण अपने घरों में ही दुबके रहे।
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। देवाल के ऊंचाई वाले इलाके, वेदनी, बगुवावासा, रूपकुंड सहित अन्य कई बुग्यालों में बर्फबारी की सूचना है। पिंडर घाटी और गैरसैंण में भी बारिश होने से मौसम ठंडा रहा।
ओलावृष्टि से बागवानी को नुकसान
नई टिहरी। रविवार को एक बार फिर मौसम ने करवट बदली। शनिवार रात को टिहरी जिले में हुई बारिश के बाद फिर से ठंड लौट आई। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे, देर शाम फिर जिले में झमाझम बारिश शुरू हुई। बारिश के साथ ओलावृष्टि होने से बागवानी को नुकसान पहुंचा है। इन दिनों सेब, नाशपाती, आडू, खुमानी के पेड़ों पर फूल आने शुरू हो गए हैं। ओलावृष्टि से पेड़ों पर उगे फूल टूटकर झड़ गए हैं। गेहूं की फसल के लिए यह बारिश लाभदायक मानी रही है। ब्यूरो
पौड़ी में हुई झमाझम बारिश
पौड़ी। रविवार को झमाझम बारिश से पौड़ी में ठंड बढ़ गई है। शनिवार रात्रि को तेज बारिश के बाद रविवार दोपहर बाद पौड़ी में बारिश से ठंड बढ़ गई है। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी जमकर बारिश हुई है। इधर, जिला उद्यान अधिकारी नरेंद्र कुमार ने कहा कि बारिश फलों और खेती के लिए लाभदायक है।