{"_id":"5a4523e54f1c1b95188bc75a","slug":"131514480613-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीर्थाटन व पर्यटन से जुड़ेगा नवासू का हरियाली का मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीर्थाटन व पर्यटन से जुड़ेगा नवासू का हरियाली का मंदिर
Updated Thu, 28 Dec 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। डीएम, विधायक एवं ब्लाक प्रमुख के दावों पर यकीन करें तो नवासू गांव में नंद व यशोदा की पुत्री व भगवान श्रीकृष्ण की बहन आराध्य मां हरियाली देवी (योगमाया) का मंदिर तीर्थाटन से जुड़ेगा। गांव को भी पर्यटन सर्किट में शामिल किया जाएगा। बंगोली व निषणी व अन्य गांवों को सड़क से जोड़ने के लिए भी शासन-प्रशासन ने कसरत शुरू कर दी है।
नवासू से पैठाणी-खिर्सू तक पुराना ट्रैक है, जो ग्रामीणों का पुराना संपर्क पैदल मार्ग भी रहा है। 19 से 27 दिसंबर तक हुई मां हरियाली जात में शामिल हुए जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा, विधायक मनोज रावत व जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल के भरोसे ने मंदिर व क्षेत्रीय विकास की उम्मीदें को पुन: जागृत कर दिया है। डीएम घिल्डियाल ने जहां मां भगवती के मंदिर को तीर्थाटन व पर्यटन से जोड़ने के लिए पर्यटन विभाग को योजना बनाने के निर्देश दे दिए हैं, वहीं, बंगोली व निषणी ग्राम पंचायत के गांवों के लिए स्वीकृत दैजीमांडा-पौड़ीखाल व पौड़ीखाल-गहडख़ाल-खेड़ाखाल मोटर मार्गों के निर्माण के लिए लोनिवि को कार्रवाई को कहा है। यही नहीं, वर्ष 2018 के पहले या दूसरे माह में खेड़ाखाल में राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा व एटीएम भी स्थापित हो जाएगा। वहीं, पेयजल किल्लत को दूर करने के लिए सिरोहबगड़-मरगांव-पौड़ीखाल-खेड़ाखाल लिफ्ट पपिंग योजना का दूसरा सर्वेक्षण भी अगले डेढ़ माह में शुरू होगा। क्षेत्र की शिक्षा, संचार व स्वास्थ्य सेवाओं में भी सुधार होगा। जिला पंचायत अध्यक्ष ने हरियाली मंदिर परिसर के विस्तार व अन्य कार्यों के लिए सहयोग की बात कही है।
कोट
ग्राम पंचायत नवासू, बंगोली व निषणी सहित बच्छणस्यूं के समग्र विकास के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, वित्त मंत्री प्रकाश पंत्र सहित दोनों विधायकों व जिला प्रशासन को क्षेत्र के विकास के लिए मांगपत्र सौंपे गए हैं, उन पर कार्रवाई शुरू हो गई है। - जगमोहन सिंह रौथाण, ब्लाक प्रमुख अगस्त्यमुनि।
विज्ञापन
हरियाली मंदिर को तीर्थाटन से जोडक़र नवासू गांव को भी विकसित किया जाएगा। इस मामले में जिला स्तर पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। लंबित सडक़ों के बारे में विभागों से जानकारी मांग दी गई है। अन्य सुविधाओं के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। - मंगेश घिल्डियाल, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग।