{"_id":"59c537ac4f1c1b1e688b5fe7","slug":"131506097068-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनकल्याणकारी योजनाओं का विभाग करें प्रचार-प्रचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनकल्याणकारी योजनाओं का विभाग करें प्रचार-प्रचार
Updated Fri, 22 Sep 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग। जिला विकास निगरानी समिति (दिशा) की समीक्षा बैठक में केंद्र, राज्य सरकार संचालित व बाह्य सहायतित योजनाओं पर चर्चा की गई। बैठक में अधिकारियों को योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के जरिए आम जन तक इनका लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए गए।
विधायक भरत सिहं चौधरी व केदारनाथ विधायक मनोज रावत की संयुक्त अध्यक्षता में हुई बैठक में महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, पंडित दीनदयाल अंत्योदय, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, प्रधानमंत्री सड़क योजना, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत विभिन्न विभागों कई ओर से संचालित योजनाओं व उनकी उपलब्धियों पर चर्चा की गई। जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) विद्या शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2017/18 में 12 नए विद्यालय भवन बनाने का लक्ष्य रखा गया है, जिनका कार्य प्रगति पर है। विधायक चौधरी ने उद्योग विभाग को जनकल्याणकारी योजनाओं व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए। समाज कल्याण अधिकारी डीएस रावत ने बताया कि विधवा, वृद्धा व विकलांग पेंशन के जिले में 3168 पेंशन धारक है, जिन्हें इस वर्ष की पहली किस्त भुगतान कर दी गई है। दोनों विधायकों ने जल संस्थान और जल निगम के अधिकारियों जनता की समस्याओं के प्रति गंभीरता से कार्य करने को कहा। विधायक रावत ने चोपता, तुंगनाथ और कार्तिक स्वामी को विद्युत सुविधा से जोडने के लिए ऊर्जा निगम को जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए। इस मौके पर डीएम मंगेश घिल्डियाल, नगर पालिका के ईओ डीएस राणा, सीडीओ डीआर जोशी, सीएमओ डा. सरोज नैथानी, पीडी एनएस रावत, एपीडी विमल कुमार आदि थे। ब्यूरो