फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   13 students honored with excellent performance in board exams

बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन वाले 13 विद्यार्थी सम्मानित

Sun, 08 Aug 2021 06:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 06:54 PM IST
विज्ञापन
13 students honored with excellent performance in board exams
सरस्वती विद्या मंदिर हाईस्कूल ऊखीमठ में बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्रा क? - फोटो : RUDRAPRYAG
सरस्वती विद्या मंदिर हाईस्कूल में अभिभावक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान बोर्ड परीक्षा में 85 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने वाले 13 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

रविवार को विद्यालय में सम्मेलन का शुभारंभ प्रबंध समिति के अध्यक्ष मदन सिंह रावत, प्रबंधक कर्मवीर सिंह, कोषाध्यक्ष महीपाल सिंह बजवाल, प्रधानाचार्य लक्ष्मण सिंह नेगी व रघुनाथ सिंह नेगी ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पुरुषोत्तम सिंह बिजल्वाण ने कहा कि कोरोनाकाल में छात्रों व विद्यालय की दूरी बढ़ गई है। इसका सीधा असर शिक्षण व्यवस्था पर पड़ा है। ऐसे में छात्रों व शिक्षकों की बीच की कड़ी बनकर अभिभावकों को सक्रिय होना पड़ेगा। सम्मेलन में इस वर्ष हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में 85 से 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली प्रिया राणा, स्नेहा, दीक्षा, अमीषा राणा, तनुवी, ऋतिक, निहारिका, ज्योति, आशीष नेगी, अंशु राणा, पूनम साक्षी और अरुण सिंह धरम्वाण को विद्यालय व प्रबंधन समिति ने पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर राकेश तिवारी, देवी प्रसाद तिवारी, देवेश भट्ट, राकेश थपलियाल, नवदीप नेगी, राम स्वरूप त्रिवेदी, आचार्य कुलदीप सेमवाल, दुर्गा प्रसाद चौकियाल, देवेश्वर बजवाल, सुधा नेगी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed