फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   124031 passengers reached Kedarnath Dham in the last month and a half

आखिरी डेढ़ माह में 124031 यात्री पहुंचे केदारनाथ धाम

Wed, 18 Nov 2020 09:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 09:02 PM IST
विज्ञापन
124031 passengers reached Kedarnath Dham in the last month and a half
केदारनाथ यात्रा के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ जब इस वर्ष बाबा की डोली अपने भक्तों के बिना धाम पहुंची थी। कपोटोद्घाटन पर भी आराध्य के दर्शनों को धाम में भक्त नहीं थे। 12 जून से बाबा के भक्तों का धाम पहुंचने का जो सिलसिला शुरू हुआ वह कपाट बंद होने तक बना रहा। धाम में इस वर्ष 135023 श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए, जिसमें आखिरी डेढ़ महीने में रिकॉर्ड 124031 यात्री धाम पहुंचे हैं।
विज्ञापन

केदारनाथ धाम के कपाट कोरोना संक्रमण के बीच लॉकडाउन में 29 अप्रैल को सूक्ष्म धार्मिक गतिविधियों के बीच खोले गए थे। इस दौरान भक्त और भगवान के बीच दूरी बनी रही। 12 जून को प्रदेश सरकार की ओर से जिला स्तर पर यात्रा शुरू करने के बाद स्थानीय श्रद्धालु धाम पहुंचने लगे। एक जुलाई से राज्य स्तर पर यात्रा शुरू होने के बाद से केदारनाथ में नियमित रूप से श्रद्धालुओं के पहुंचने का जो क्रम बना वह दिनोंदिन बढ़ता गया। देवस्थानम बोर्ड के आंकड़ों पर गौर करें तो धाम में इस वर्ष कुल 135023 दर्शनार्थियों में 124031 आखिरी डेढ़ माह में पहुंचे हैं, जो रिकॉर्ड है। श्रद्धा, भक्ति और आस्था का सैलाब इस तरह से रहा कि अकेले अक्तूबर माह में जहां 791262 यात्री धाम पहुंचे, वहीं नवंबर के 16 दिनों में 44154 श्रद्धालुओं ने केदारनाथ पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किए।
विज्ञापन

40 हजार यात्री हेलीकॉप्टर से पहुंचे केदारनाथ
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा में 9 अक्तूबर से 15 नवंबर तक 9 हेली कंपनियों ने धाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवा संचालित की। इस दौरान कुल 40624 श्रद्धालु धाम पहुंचे। जबकि दर्शन कर 40144 श्रद्धालु हेली से लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के बीच संचालित केदारनाथ यात्रा शांतिपूर्वक रूप से सफल रही है। आखिरी डेढ़ माह में यात्रियों की अच्छी संख्या होने से धाम और पड़ावों पर रौनक रही। साथ ही यात्रा से जुड़े कारोबार को भी नई गति मिली। - बीडी सिंह, अपर मुख्य कार्याधिकारी देवस्थानम बोर्ड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed