{"_id":"5c91160bbdec2213f01bddc6","slug":"121553012235-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में वोट करूगां\/करूगीं कैंपेंन का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में वोट करूगां/करूगीं कैंपेंन का शुभारंभ
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जिला निर्वाचन अधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने स्वीप कार्यक्रम के तहत ‘मैं वोट करूंगा करूंगी कैंपेन’ का शुभारंभ किया। इस मुहिम के दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
जिला सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कैंपेन के शुभारंभ अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने अधिकारियों, कर्मचारियों एवं मीडिया कर्मियों को शपथ दिलाई। कहा कि यह पहल स्वीप कार्यक्रम के तहत शुरू की गई है। इस मुहिम को सफल बनाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। कहा कि यह मुहिम तभी सफल होगी जब हर एक मतदाता अपनी जुबान से कहें कि वोट डालूंगा/डालूंगी। बताया कि कार्यक्रम के पहले चरण में मतदाता सूची में नाम चढ़ाने का अभियान चलाया गया है। दूसरे चरण में मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान को प्रेरित करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गत वर्षों के चुनाव में कम प्रतिशत वाले चुनाव बूथों पर विशेष ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है। साथ ही कम मतदान के कारणों को चिहिृृत करने पर जोर दिया। इस मौके पर नोडल अधिकारी सीडीओ एनएस रावत, संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरव कुमार, एडीएम अरविंद पांडे, प्रभारी अधिकारी मायादत्त जोशी, एसडीएम बृजेश कुमार, वरिष्ठ पत्रकार रमेश पहाड़ी समेत भारी संख्या में अधिकारी व अन्य मौजूद थे।