{"_id":"5bf19dd0bdec2269a12fd3cf","slug":"121542561232-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर सेना के वाहन और बस की हुई टक्कर, 6 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर सेना के वाहन और बस की हुई टक्कर, 6 घायल
Updated Sun, 18 Nov 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर विपरित दिशा से आ रहे सेना के वाहन और एक बस की आपस में टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में छह लोगों को चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद दो को हायर सेंटर रेफर कर दिया था। पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को किनारे कर हाईवे पर यातायात सुचारु किया।
रविवार सुबह साढ़े आठ बजे बदरीनाथ हाईवे पर गौचर की तरफ जा रहा सेना का ट्रक और चमोली से हरिद्वार गोपेश्वर आ रही नंदा एक्सप्रेस बस की तिलणी मोड़ पर भिड़ंत हो गई। इस दौरान हाईवे पर दोनों तरफ से वाहनों की लंबी कतार लग गई। दोनों वाहनों के आपस में टकराने से बस का आगे का हिस्सा काफी क्षतिग्रस्त हो गया है। बस में 30 से 35 लोग लगभग सवार थे, जबकि सेना का ट्रक भी भरा हुआ था। इस हादसे में बस में सवार दलीप सिंह, सीमा थपलियाल, सुरभि भट्ट, प्रकाश जोशी, चंद्रशेखर और प्रदीप सिंह को हल्की चोटें आई। जबकि अन्य लोग सुरक्षित है। घायलों को तत्काल निजी वाहनों से जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दलीप सिंह और सीमा देवी को सिटी स्कैन के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया। सूचना पर चौकी पुलिस और 10-जेकेएलआई की टीम मौके पर पहुंची। इधर, पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा ने बताया कि क्रेन से दोनों वाहनों को हाईवे के किनारे खड़ा कर यातायात को सुचारु किया गया है। बताया कि बस चालक विष्णु बहादुर व परिचालक लाल बहादुर सहित सेना के वाहन चालक को भी कोतवाली में बुलाया गया। पूछताछ के बाद दोनों ने अपना पक्ष रखा है। मामले में दोनों तरफ से कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई।