फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   अधिकाधिक लोगों के मिले सरकारी योजनाओं का लाभ, विभाग करें प्रचार-प्रसार: डीएम

अधिकाधिक लोगों के मिले सरकारी योजनाओं का लाभ, विभाग करें प्रचार-प्रसार: डीएम

Thu, 06 Sep 2018 10:52 PM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
अधिकाधिक लोगों के मिले सरकारी योजनाओं का लाभ, विभाग करें प्रचार-प्रसार: डीएम
रुद्रप्रयाग। राजकीय इंटर कालेज लदोली में आयोजित तहसील दिवस/बहुउद्देशीय शिविर में डीएम मंगेश घिल्डियाल ने 17 परिवारों को उज्जवला योजना के तहत गैस संयोजन व 3 गरीब परिवारों को सौभाग्य योजना के तहत विद्युत मीटर वितरित किए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए कहा, जिससे अधिकाधिक लोगों को लाभ मिल सके। इस मौके पर 63 शिकायतें दर्ज हुई, जिसमें 37 का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

शिविर में घोडस्याल निवासी माहेश्वरी देवी ने वर्ष 2016 में मनरेगा के तहत 45 दिन का भुगतान न होने की शिकायत की। जबकि कोदिमा के प्रधान ने बरसात से उनके ग्राम पंचायत में फसलों व सिंचाई गुल को नुकसान होने, जसोली के प्रधान ने राप्रावि जसोली तल्ली की जीर्णशीर्ण स्थित, घोडस्याल के ग्रामीणों ने राप्रावि का खराब पैदल रास्ते की शिकायत की। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा 79 व आयुर्वेद विभाग ने 29 लोगों की जांच कर दवा दी। बहुउद्देश्यीय शिविर में पशुपालन विभाग ने 77 पशुपालकों को दवा, उद्यान विभाग ने 1379 रुपये के पालक, मूली आदि के बीज, कृषि विभाग ने 24 कृषकों को उर्वरक, पर्यटन विभाग ने 12 लोगों के होम स्टे के आवेदन पत्र बांटे। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख जगमोहन सिंह रौथाण, बीडीसी सदस्य भरत सिंह, प्रधान शशिकला, डीएफओ मयंक शेखर, प्रभारी सीडीओ एनएस रावत, सीएमओ डॉ एसके झा, एसडीएम सदर देवानन्द, ईई लोनिवि इंद्रजीत बोस, मनोज दास, आरडब्ल्यूडी श्रीपति डोभाल, डीईओ माध्यमिक एलएस दानू, बेसिक विद्या शंकर चतुर्वेदी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed