फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   उपस्थिति न्यून पर 20 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का स्पष्टीकरण

उपस्थिति न्यून पर 20 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का स्पष्टीकरण

Wed, 05 Sep 2018 10:08 PM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
उपस्थिति न्यून पर 20 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का स्पष्टीकरण
रुद्रप्रयाग। आंगनबाड़ी केंद्रों में किए गए स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान बच्चों की उपस्थिति न्यून होने पर जनपद के 20 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से डीएम ने स्पष्टीकरण मांगा है। इसके अलावा उन्होंने हाई रिस्क महिलाओं का प्रसव घर पर कराने वाली एएनएम व आशा को नोटिस देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शिक्षा, बाल, चिकित्सा विभाग के गत माह हुए कार्यक्रमों की बुधवार को डीएम ने समीक्षा की। इस दौरान जनपद के 20 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से डीपीओ को स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य समिति की टीम की ओर से जनपद के आंगनबाड़ी केंद्रों में किए गए स्वास्थ्य परीक्षण किया गया था, जिसमें यह बात सामने आई। डीएम ने स्यूंर आंगनबाड़ी केंद्र में बीते चार माह से टेक होम राशन का वितरण नहीं होने की शिकायत पर भी रोष जताया। उन्होंने डीपीओ को मामले की जांच कर त्वरित रिपोर्ट देने को कहा। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को गर्भवती महिलाओं के प्रसव से पूर्व ब्लड यूनिट तैयार रखने और हाई रिस्क महिलाओं का प्रसव घर पर कराने वाली एएनएम व आशा को नोटिस देने को भी कहा। डीएम ने सभी मेडिकल ऑफिसर से संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने को कहा। उन्होंने स्कूल समय के दौरान किसी भी शिक्षक संगठन के कार्यालय खुले होने पर कड़ी कार्रवाई की बात कही। इस दौरान सीएमओ डा. एसके झा ने गर्भवती महिलाओं को दी जाने वाली चिकित्सकीय सुविधाओं की जानकारी दी। बैठक में सीईओ चित्रानंद काला, सीएमएस डॉ. दिनेश चंद्र सेमवाल, डीईओ माध्यमिक लक्ष्मण सिंह दानू, डीईओ बेसिक डा. विद्याशंकर चतुर्वेदी, डिप्टी सीएमओ डॉ. जितेंद्र सिंह नेगी मौजूद थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed