फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   अब, जिला चिकित्सालय से गंभीर मरीज नही होंगे रेफर

अब, जिला चिकित्सालय से गंभीर मरीज नही होंगे रेफर

Tue, 31 Jul 2018 10:24 PM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
अब, जिला चिकित्सालय से गंभीर मरीज नही होंगे रेफर

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। अब, जिला चिकित्सालय में आने वाले गंभीर रोगियों व घायलों को रेफर नहीं करना पड़ेगा। अस्पताल में शासन की ओर से छह बेड की आईसीयू यूनिट स्थापित की जाएगी। यूनिट के लिए अस्पताल प्रबंधन ने 1 करोड़ 20 लाख रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से आपात चिकित्सा वार्ड के लिए प्रारंभिक स्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वार्ड के लिए जरूरी चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टाफ की सूची भी निदेशालय को भेज दी गई है।

रुद्रप्रयाग जिला गठन के बीस वर्ष बाद अस्पताल में आपात चिकित्सा की व्यवस्था की जा रही है। इस सुविधा से जिले के जरूरतमंदों को लाभ मिलेगा, वहीं सड़क दुर्घटनाओं के घायलों को रेफर नहीं करना पड़ेगा। जिला अस्पताल ने आईसीयू यूनिट स्थापित करने के लिए अपने स्तर से कार्रवाई शुरू कर दी है। मुख्य भवन के तीसरे माले पर कक्ष संख्या 57 को आईसीयू यूनिट के लिए चयनित किया गया है। अभी तक यहां आईसीयू सुविधा के अभाव में जिला चिकित्सालय में आने वाले गंभीर रोगियों व दुर्घटना के घायलों को प्रारंभिक उपचार के बाद सीधे हायर सेंटर रेफर किया जाता है। सीएमएस डीसी सेमवाल का कहना है कि उम्मीद है कि अगले डेढ़ माह में आईसीयू यूनिट का संचालन शुरू हो जाएगा। प्रारंभिक स्तर पर कार्रवाई शुरू करते हुए जरूरी उपकरण के लिए बजट और स्टाफ का प्रस्ताव निदेशालय को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed