फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   केदारनाथ से लौटे डीडीएमए के 50 से अधिक मजदूर

केदारनाथ से लौटे डीडीएमए के 50 से अधिक मजदूर

Thu, 14 Dec 2017 10:41 PM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
केदारनाथ से लौटे डीडीएमए के 50 से अधिक मजदूर

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ रि-डेवलपमेंट पर मौसम की मार पडने लगी है। दो दिन पहले हुई भारी बर्फबारी के बाद मंदिर मार्ग पर एप्रोच सड़क का निर्माण करने वाले लोनिवि (डीडीएमए) के मजदूर कड़ाके की ठंड के चलते लौट गए हैं।

केदारनाथ में ढाई फीट से अधिक बर्फ जमा होने से वहां शीतलहर चरम पर है। धाम में सुबह का तापमान माइनस 7 तक पहुंच रहा है। ऐसे में यहां पुनर्निर्माण कार्यो में दिक्कतें आ रही हैं। बर्फबारी के चलते चार दिन से एप्रोच सड़क का काम बंद है। बताया जा रहा है कि डीडीएमए की ओर से मंदिर मार्ग को 50 फीट चौड़ा बनाने के लिए कटवा पत्थरों को तैयार करने के लिए पहुंचे 20 मजदूर लौट गए हैं। खुदाई और अन्य काम में लगे 65 मजदूरों में भी कई सोनप्रयाग आ गए हैं। इधर, लोनिवि डीडीएमए के सहायक अभियंता हीरा सिंह नेगी ने बताया कि कुछ मजदूर धाम से सोनप्रयाग पहुंच गए हैं। हालांकि अब भी कुछ केदारनाथ में ही मौजूद है। बर्फ कम होते ही वापस आए मजदूर धाम भेजे जाएंगे। इधर, डीएम मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि बर्फबारी से पुनर्निर्माण कार्य प्रभावित हुए हैं। लेकिन जल्द से जल्द पुन: कार्य शुरू कराए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed