{"_id":"59e636564f1c1bec538b807d","slug":"121508259414-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केदारनाथ यात्रा से वापस लौटी 6 हेली कंपनियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारनाथ यात्रा से वापस लौटी 6 हेली कंपनियां
Updated Tue, 17 Oct 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने से पहले ही हेली कंपनियां भी अपना बोरिया-बिस्तर समेटने लगी हैं। मंगलवार को 6 हेलीकॉप्टर कंपनियां लौट गई है। शेष पांच कंपनियां कपाट बंद होने के बाद लौटेंगी। प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए सरकार और प्रशासन द्वारा कुछ हेली कंपनियों को रोक दिया गया है।
केदार धाम के कपाट बंद होने में अब तीन दिन शेष रह गए हैं। पिछले छह दिनों से श्रद्धालुओं की कम होती संख्या को देखते हुए यात्रा संचालन में लगी हेली कंपनियां भी लौटने लगी हैं। मंगलवार को पवनहंस, हिमालय हेली, ग्लोबल वेक्ट्रा, इंडोकाप्टर, सुमित एविएशन और ऐरा काफ्ट हेली कंपनियों ने अपनी हेली सेवा बंद कर दी है। इन कंपनियों के हेलीकॉप्टर लौट गए हैं, जबकि पिनैकल, आर्यन, यूटीएयर, हैरिटेज और सार एविएशन कंपनी के हेलीकॉप्टर धाम के लिए सेवा दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि अगले दो दिनों में कुछ और हेली कंपनियां भी लौट जाएंगी। इस बीच, 20 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ दौरे को देखते हुए शासन और प्रशासन से दो हेली कंपनियों को रुकने को कहा है।