{"_id":"5985f8364f1c1b5f418b45ea","slug":"121501952054-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन भाईयों का आवासीय भवन क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन भाईयों का आवासीय भवन क्षतिग्रस्त
Updated Sat, 05 Aug 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जखोली। विकासखंड के बड़मा पट्टी के धरियांज गांव में भारी बारिश से राजमोहन सिंह रौथाण, कर्ण सिंह रौथाण और सुधीर सिंह रौथाण का मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। 12 कमरों के इस भवन के छह कमरे ध्वस्त हो गए हैं, जिनके अंदर रखा सामान भी मलबे में दब गया है। पीड़ितों ने बताया कि मकान अब रहने लायक नहीं रह गया है। बड़मा संघर्ष समति के अध्यक्ष कालीचरण रावत ने बताया कि प्रभावित परिवार अन्यत्र शरण लिए हुए हैं। उन्होंने राजस्व पुलिस से क्षति का आकलन कर प्रभावितों को त्वरित मदद दिए जाने की मांग की है।