फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   सीडीओ ने प्राइमरी के बच्चों को पढ़ाया और साथ में भोजन भी किया

सीडीओ ने प्राइमरी के बच्चों को पढ़ाया और साथ में भोजन भी किया

Thu, 27 Jul 2017 10:14 PM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
सीडीओ ने प्राइमरी के बच्चों को पढ़ाया और साथ में भोजन भी किया
रुद्रप्रयाग। मुख्य विकास अधिकारी दाताराम जोशी ने राजकीय प्राथमिक और जूनियर विद्यालय कमेड़ा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ भोजन भी किया। साथ ही छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों में प्रतिभाग को कहा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गांव में आयोजित जनता दरबार में शिरकत करने से पूर्व सीडीओ जोशी प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने स्कूल भवन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और फिर कक्षावार बच्चों से मिले सवाल-जवाब भी किए। इसके बाद वे जूनियर हाईस्कूल पहुंचे और स्कूली बच्चों से शिक्षण व्यवस्था के बारे में भी पूछा। यहां सीडीओ ने स्वयं के खर्चे पर स्कूल में भोजन तैयार करवाया। उन्होंने स्वयं पूरी और हलवा बांटते हुए बच्चों के साथ बैठकर भोजन भी किया। इस मौके पर जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक लक्ष्मण सिंह दानू भी मौजूद थे। इसके उपरांत वे गांव पहुंचे और जनता दरबार में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। यहां, ग्रामीणों ने जंगली जानवरों से खेती को नुकसान पहुंचने, पेयजल समस्या को दूर करने, स्कूलों में पेयजल सप्लाई न होने, कन्या धन और गौरा धन न मिलने की शिकायत दर्ज की। इस पर, सीडीओ ने संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। इस मौके पर सभी विभागीय अधिकारी मौजूद थे। उधर, जखोली ब्लाक के कंडाली में उरेडा के जिला परियोजना अधिकारी नीरज गर्ग की अध्यक्षता में जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed