फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   12 Danger Zone marked on Gaurikund Highway

एनएच व कार्यदायी संस्था ने गौरीकुंड हाईवे पर चिह्नित किए 12 डेंजर जोन

Thu, 27 Aug 2020 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
12 Danger Zone marked on Gaurikund Highway
रुद्रप्रयाग। ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत निर्माणाधीन रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर 12 डेंजर जोन चिह्नित किए गए हैं। कार्यदायी संस्था के विशेषज्ञों के साथ ही एनएच के अधिकारियों ने सर्वे के बाद प्रस्ताव तैयार किया है। हाईवे की कटिंग पूरी होने के बाद प्राथमिकता से वैज्ञानिक विधि से डेंजर जोन का स्थायी ट्रीटमेंट किया जाएगा।
विज्ञापन

दो वर्ष से 76 किमी लंबे हाईवे का निर्माण चल रहा है, लेकिन कटिंग के कारण सड़क पर कई जगहों पर नए भूस्खलन जोन बन गए हैं, जिससे हल्की बारिश में पहाड़ी मलबा व पत्थर गिर रहे हैं। बांसवाड़ा में हाईवे अति संवेदनशील है। ऐसे में राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड-लोनिवि और कार्यदायी संस्था के विशेषज्ञों ने हाईवे का सर्वे कर बांसवाड़ा, भीरी, नारायणकोटी, मैखंडा, फाटा, डोलिया मंदिर, चंडिकाधार, मुनकटिया और गौरीकुंड बड़ी पार्किंग आदि 12 अति संवेदनशील जोन चिह्नित किए हैं। इन स्थानों का वैज्ञानिक तरीके से रॉक नेट, तार जाला व अन्य विधि से स्थायी ट्रीटमेंट किया जाएगा। एनएच के ईई जितेंद्र कुमार त्रिपाठी का कहना है कि गौरीकुंड हाईवे पर चिह्नित 12 डेंजर जोन का बरसात के बाद ट्रीटमेंट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed