फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   यात्रा तक 15 किमी हॉटमिक्स हो जाएगा रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे

यात्रा तक 15 किमी हॉटमिक्स हो जाएगा रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे

Fri, 22 Mar 2019 10:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2019 10:10 PM IST
विज्ञापन
यात्रा तक 15 किमी हॉटमिक्स हो जाएगा रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे
रुद्रप्रयाग। आगामी केदारनाथ यात्रा तक रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग का 15 किमी हिस्सा हॉटमिक्स कर दिया जाएगा। रुद्रप्रयाग से अगस्त्यमुनि के बीच चौड़ीकरण के बाद मिट्टी भरान और रोड़ी बिछाने का कार्य जोरों पर है। कीचड़ और भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में यात्रा के दौरान दिक्कत न हो, इसके लिए भी पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत 76 किमी हाईवे पर चौड़ीकरण के साथ पुश्ता और सुरक्षा दीवार निर्माण का कार्य चल रहा है। भटवाड़ीसैंण से अगस्त्यमुनि के बीच सड़क का आठ किमी हिस्सा लगभग तैयार हो चुका है, जिस पर डामर बिछाने के साथ हॉटमिक्स की तैयारी की जा रही है। कुंड से फाटा के बीच भी कुछ स्थानों पर हाईवे को चौड़ीकरण के बाद दुरुस्त कर दिया गया है। साथ ही राजमार्ग पर बांसवाड़ा से कुंड के बीच जगह-जगह पर रिस रहे पानी से हुए कीचड़ से निजात दिलाने के लिए पत्थरों का भरान करने के साथ ही अस्थायी निकास नाली बनाई जाएगी, जिससे राहगीरों व वाहनों के संचालन में दिक्कत न हो। जहां पर पानी का जमाव हो रहा है, वहां प्लास्टिक पाइप की मदद से निकासी की जाएगी। इसके अलावा लीसा फैक्ट्री के समीप, बांसवाड़ा, सेमी-भैंसारी और खाट गांव के नीचे अति संवेदनशील भूस्खलन जोन के ट्रीटमेंट की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन


इनका कहना है --
नौ मई से केदारनाथ यात्रा शुरू होने से पहले गौरीकुंड राजमार्ग का 15 किमी हिस्सा हॉटमिक्स करने का लक्ष्य रखा गया है। यात्रा के दौरान कटिंग कार्य बंद रहेगा, लेकिन राजमार्ग पर पुश्ता निर्माण, निकास नाली, सुरक्षा दीवार के अलावा अन्य प्रमुख कार्य चलते रहेंगे। भूस्खलन प्रभावित स्थानों पर सुरक्षा के बेहतर इंतजाम किये जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जितेंद्र कुमार त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता, राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड लोनिवि, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed