{"_id":"5c7ad79ebdec227371486ca8","slug":"11551554462-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेले में उपलब्ध होंगे खरीफ की उन्नतशील प्रजातियों के बीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेले में उपलब्ध होंगे खरीफ की उन्नतशील प्रजातियों के बीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंतनगर विश्वविद्यालय में सात से 10 मार्च तक आयोजित होने वाले किसान मेले में विवि के विभिन्न केंद्रों द्वारा उत्पादित खरीफ की विभिन्न फसलों की उन्नतशील एवं अधिक उत्पादन देने वाली प्रजातियों के बीज किसानों को उपलब्ध कराए जाएंगे। निदेशक प्रसार शिक्षा एवं मेला आयोजक डॉ. वाईपीएस डबास ने बताया कि मेले में फसल अनुसंधान केंद्र, बीज उत्पादन केंद्र, विवि फार्म खरीफ की प्रमुख फसलों जैसे धान, मक्का, अरहर, मूंग, उड़द, सोयाबीन के बीज उपलब्ध कराएगा। फसल अनुसंधान केंद्र धान की पूसा सुगंध-5, पूसा सुगंध-1509, गोविंद, पीआर-121, एचकेआर-47, सरजू-52, नरेंद्र-359 एवं पीआर-113, उड़द की पंत उड़द-31, पंत उड़द-40, मूंग की पंत मूंग-2, पंत मूंग-5 प्रजातियों के बीज देगा।
सब्जी अनुसंधान केंद्र तोरई, लौकी, खीरा, करेला आदि के पौधे व अन्य सब्जियों के बीज, आदर्श पुष्प उत्पादन केन्द्र फूलों के बीज, पौध और बल्ब उपलब्ध कराएगा। औषधीय एवं सगंध पादप अनुसंधान एवं विकास केंद्र ऐलोवेरा, जलब्राह्मी, सफेद सतावर, अश्वगंधा, सर्पगंधा, कैमोमाइल, आर्टिमीशिया, तुलसी के पौधे देगा।