{"_id":"5c7ab018bdec22653c2d304c","slug":"11551544344-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केदारनाथ, मद्महेश्वर व तुंगनाथ में दिनभर हुई बर्फबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारनाथ, मद्महेश्वर व तुंगनाथ में दिनभर हुई बर्फबारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्तरकाशी। शनिवार सुबह से ही जिले की निचली घाटियों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो गया है। गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में हिमपात शुरू हो गया है। मौसम में आए इस बदलाव से हिमाच्छादित क्षेत्रों में बने परीक्षा केंद्रों के बोर्ड परीक्षार्थियों के माथे पर चिंता की लकीर खींच दी है।
इस बार सर्दियों में बीते 21 जनवरी से शुरू हुआ बारिश और बर्फबारी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार शाम करीब पांच बजे से जिले की निचली घाटियों में हल्की बूंदाबांदी और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो गया है। यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम के साथ ही गंगा घाटी में उपला टकनौर, यमुना घाटी में गीठ वजरी पट्टी व मोरी प्रखंड में हरकीदून घाटी में हिमपात हो रहा है। बारिश और बर्फबारी से तापमान में गिरावट आ गई है। शनिवार को जिला मुख्यालय पर अधिकतम तापमान 15 डिग्री व न्यूनतम 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
शनिवार को बारिश-बर्फबारी का सिलसिला फिर शुरू होने व मौसम विभाग द्वारा अगले दो दिन तक इसके जारी रहने के पूर्वानुमान ने बोर्ड परीक्षार्थियों की चिंता बढ़ा दी है। हिमाच्छादित क्षेत्रों में बने परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए छात्र-छात्राओं को बर्फ से ढकी पगडंडियां लांघने में खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। डीएम डा. आशीष चौहान ने संबंधित एसडीएम एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों को बोर्ड परीक्षार्थियों की सहूलियत का ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
केदारनाथ धाम में दिनभर होती रही रुक-रुककर बर्फबारी
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ सहित द्वितीय केदार मद्महेश्वर व तृतीय केदार तुंगनाथ सहित चोपता, दुगलबिट्टा, बनियाकुंड सहित जनपद के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दिनभर रुक-रुककर हिमपात होता रहा, जबकि निचले इलाकों में घने बादल छाए रहे।
शनिवार तड़के से ही केदारनाथ में हल्की बर्फबारी शुरू हो गई थी, जो पूरे दिन जारी रही। इस दौरान धाम में करीब आधा फीट नई बर्फ जम चुकी है। पहले से 16 फीट से अधिक बर्फ मौजूद है। यहां अधिकतम तापमान 9 और न्यूनतम माइनस 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग भी जंगलचट्टी से धाम तक 6 से 14 फीट तक बर्फ मौजूद होने के कारण आवाजाही ठप है। धाम में बीते 21 जनवरी से बिजली, पानी की सप्लाई ठप है।
बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब में फिर हिमपात
जोशीमठ। शनिवार को मौसम ने फिर करवट बदली और चमोली जिले में बर्फबारी हुई। बदरीनाथ धाम के साथ ही हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, घांघरिया, रुद्रनाथ, लाल माटी, पनार बुग्याल, गौरसों बुग्याल, औली, कांचुलाखर्च के साथ ही नीती और माणा घाटी में बर्फबारी हुई। वहीं निचले क्षेत्रों में दिनभर बादल छाए रहे। मौसम में आए बदलाव से ठंड और अधिक बढ़ गई है। जिले में सुबह और शाम शीतलहर चल रही हैं।