फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   बीकेटीसी अध्यक्ष ने किया मंदिरों के दर्शन, व्यवस्थाएं परखी

बीकेटीसी अध्यक्ष ने किया मंदिरों के दर्शन, व्यवस्थाएं परखी

Sat, 19 Jan 2019 10:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
बीकेटीसी अध्यक्ष ने किया मंदिरों के दर्शन, व्यवस्थाएं परखी

विज्ञापन
गुप्तकाशी। श्रीबदरीनाथ-केदार मंदिर समिति के नव नियुक्त अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल ने शक्तिपीठ कालीमठ, विश्वनाथ मंदिर और त्रियुगीनारायण मंदिर के दर्शन कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने फार्मेसी विद्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने समिति के अधीन संपत्तियों के संरक्षण की बात कही। साथ ही मंदिरों में मूलभूत सुविधाओं को जुटाने के लिए हरसंभव प्रयास की बात कही।
शनिवार को बीकेटीसी अध्यक्ष शक्तिपीठ कालीमठ पहुंचे। यहां पर आराध्य मां काली के दर्शन कर पूजा की। इसके बाद वे, फार्मेसी विद्यापीठ पहुंचे। यहां उन्होंने निर्माणाधीन कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए अधिकारियों व कार्यदायी संस्था के लोगों से जरूरी जानकारी ली। इसके बाद वह विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी पहुंचे। उन्होंने यहां हो रहे सुधारीकरण कार्यों को भी देखा। इसके बाद थपलियाल त्रियुगीनारायण मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर के पुजारियों और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं जुटाने के लिए हरसंभव प्रयास करने की बात कही। भ्रमण कार्यक्रम के दौरान उनके साथ कार्याधिकारी एनपी जमलोकी, सहायक अभियंता गिरीश देवली, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट, गजेंद्र रावत, प्रकाश नौटियाल, आशीष गैरोला और विकास डिमरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


आज ऊखीमठ में होगी बैठक
गुप्तकाशी। बीकेटीसी अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल रविवार को पंचकेदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर में समिति के अधिकारियों/कर्मचारियों की बैठक लेंगे। यह जानकारी बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed