फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   प्रसाद योजना में पुनाड़ गदेरा में 6 करोड़ 49 लाख से पार्किंग निर्माण पूरा

प्रसाद योजना में पुनाड़ गदेरा में 6 करोड़ 49 लाख से पार्किंग निर्माण पूरा

Mon, 17 Sep 2018 10:28 PM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
प्रसाद योजना में पुनाड़ गदेरा में 6 करोड़ 49 लाख से पार्किंग निर्माण पूरा
रुद्रप्रयाग। जिला मुख्यालय में आए दिन लगने वाले जाम से अब लोगों को जल्द निजात मिलने वाली है। भारत सरकार की पर्यटन के तहत प्रसाद योजना में रुद्रप्रयाग में पुनाड़ गदेरा पर 6 करोड़ 49 लाख की लागत से पार्किंग का निर्माण अंतिम चरण में पहुंच गया है। अक्तूबर से संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य बाजार, बेलणी, केदारनाथ तिराहे, नया बस अड्डा, गुलाबराय व रैंतोली तक आड़े-तिरछे खड़े किए जाने वाहनों के कारण नगर क्षेत्र में जाम बड़ी समस्या बनता जा रहा है। जबकि पुलिस द्वारा यात्राकाल में वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था की लागू की गई है। बावजूद जाम के झाम आए दिन राहगीरों व स्कूली बच्चों को दो-चार होना पड़ रहा है, लेकिन अब, जल्द समस्या से निजात मिल सकेगी। पुनाड़ गदेरा में प्रसाद योजना के तहत यूपी निर्माण निगम द्वारा पार्किंग का निर्माण लगभग पूरा कर दिया गया है। कार्यदायी संस्था के जेई प्रदीप राय ने बताया 64 मीटर लंबी पार्किंग में एक समय में 50 से अधिक छोटे वाहन खड़े हो सकते हैं। अगले 15 दिनों में अन्य सभी कार्य पूरे करते हुए पार्किंग को पर्यटन विभाग के हैंडओवर कर दिया जाएगा। तिलवाड़ा में भी पार्किंग का कार्य जोरों पर चल रहा है। अगले दो-तीन माह में यहां भी कार्य पूरा होने की उम्मीद है। जबकि अगस्त्यमुनि में पार्किंग बनकर तैयार हो चुकी है। इधर, जिला पर्यटन अधिकारी पीके गौतम ने बताया कि प्रसाद योजना में तैयार हो रही पार्किंग का संचालन पीपीपी मोड में भी कराया जा सकता है। साथ ही स्थानीय निकाय या अन्य निजी संस्था को भी सौंपा जा सकता है। इस संबंध में जल्द निदेशालय से निर्णय हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed