{"_id":"5b8ac52a42c79210bb58b800","slug":"11535821098-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र-छात्राओं को दिया आपदा खोज बचाव का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र-छात्राओं को दिया आपदा खोज बचाव का प्रशिक्षण
Updated Sat, 01 Sep 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। राजकीय स्नात्तकोतर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि में पांच दिवसीय आपदा प्रबंधन खोज बचाव व प्राथमिक सहायता प्रशिक्षण का समापन हो गया। प्रशिक्षण में एनडीआरएफ खोज एवं बचाव दल ने छात्र-छात्राओं को प्राकृतिक आपदा के दौरान होने वाली घटनाओं की जानकारी दी। इस दौरान 36 छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण के प्रमाणपत्र बांटे गए।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी हरीश चंद्र शर्मा ने प्रशिक्षण के बारे में बताया। एनडीआरएफ के एसआई राजेंद्र बिष्ट ने बताया कि प्रशिक्षण में छात्र-छात्राओं को स्थानीय स्तर के खतरों, संवेदनशील स्थानों की पहचान, आपदाओं के समय उपयोग होने वाले उपकरणों की जानकारी दी गई। साथ ही रोप-नॉट, एंकरिंग/ब्लेइंग, फर्स्टएड, आपदा के दौरान रेस्क्यू के बारे में भी प्रयोगात्मक तौर पर प्रशिक्षण दिया गया।