फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   गौरीकुंड हाईवे रामपुर के समीप रहा बाधित

गौरीकुंड हाईवे रामपुर के समीप रहा बाधित

Sat, 16 Jun 2018 10:44 PM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
गौरीकुंड हाईवे रामपुर के समीप रहा बाधित
अगस्त्यमुनि/रुद्रप्रयाग। गौरीकुंड हाईवे रामपुर के समीप पहाड़ी से मलबा आने से बाधित हो गया, जिससे हाईवे पर दिनभर वाहनों की आवाजाही ठप रही। पुलिस ने अन्य संपर्क मार्गों से यातायात को डायवर्ट करवाकर यातायात सुचारु किया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह पांच बजे जिला मुख्यालय से 11 किमी आगे व रामपुर के समीप रुद्रपयाग-गौरीकुंड हाईवे पर पहाड़ी टूटने से बाधित हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस व एनएच के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पहाड़ी से मलबा ज्यादा मात्रा में आने से हाईवे की सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। एसडीएम देवानंद, पुलिस व एनएच के अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। एनएच पर वाहनों की संख्या बढ़ती देख पुलिस ने वाहनों को गंगतल-बैंजी-तिलवाडा (17 किमी) व अगस्त्यमुनि-गंगानगर-डंगवालगांव-कंडाली-तिलवा मोटर मार्ग (30 किमी) पर डायवर्ट कर इन संपर्क मार्गों से आवाजाही करवाई।
विज्ञापन


कुछ समय के लिए खोला हाईवे
सुबह छह बजे जब शहीद सैनिक मानवेंद्र सिंह रावत का पार्थिव शरीर लाकर सेना का वाहन रामपुर पहुंचा, तो उसे भी कुछ समय तक इंतजार करना पड़ा। इसी बीच मशीनों ने सड़क साफ करने का कार्य तेज करते हुए सेना के वाहन व एक एंबुलेंस के आवाजाही के लिए खोला, जिसके बाद फिर से हाईवे साफ करने का कार्य शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदरीनाथ धाम में हुई बारिश
गोपेश्वर। बदरीनाथ धाम में शनिवार को दोपहर बाद मौसम बदला और धाम सहित आसपास बारिश होने लगी। बारिश देर शाम तक होती रही। वहीं जिले के निचले क्षेत्रों में पूरे दिन बादल छाए रहे। बदरीनाथ धाम में बारिश होने से धाम के तापमान में गिरावट आ गई है। वहीं निचले क्षेत्र की घाटियों में गहरी धुंध छाई हुई है। शुक्रवार को बदरीनाथ का अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस था जबकि शनिवार को यह तापमान गिरकर 9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।


बोल्डर, मिट्टी और चीड़ के पेड़ों से पटा है मार्ग
श्रीनगर। बारिश से विकासखंड खिर्सू के डुंगरीपंथ-लगाल्यूं बगड़ क्षेत्र में जनजीवन सामान्य नहीं हो पाया है। लोनिवि निर्माण खंड श्रीनगर के अधीन डुंगरीपंथ-खेड़ाखाल मोटर मार्ग अभी भी अवरुद्ध चल रहा है। लोनिवि 15 किमी मार्ग पर गिरे मलबे को हटाने में जुटा है। रविवार सुबह तक सड़क यातायात के लिए खुल जाएगी। ग्राम पंचायत सौड़ गजेली के जमशाली (पंदेरागैर) तोक के निवासियों ने आरोप लगाया कि बस्ती के ऊपर रोड कटिंग का मलबा डंप करने से उनके खेतों और प्राकृतिक जलस्रोतों को नुकसान पहुंचा है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता सुरेश तोमर ने बताया कि भारी बारिश से सड़क पर बोल्डर आने से पुश्ता ध्वस्त हो गया है। छातीखाल तक मार्ग खोल दिया गया है। इससे आगे रविवार सुबह तक यातायात शुरू हो जाएगा।

बारिश से क्षतिग्रस्त हुई दीवार
कंडीसौड़ (टिहरी)। इंटर कॉलेज मंजकोट की सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त होने से स्कूल भवन को खतरा पैदा हो गया है। शुक्रवार शाम को हुई झमाझम बारिश से स्कूल के पीछे की दीवार अचानक गिर पड़ी। अभिभावक संघ के अध्यक्ष राकेश बयाडा ने बताया यदि जल्द दीवार का मलबा साफ नहीं किया गया, तो स्कूल भवन को खतर हो सकता है।


घरों में घुसा सड़क का मलबा
रुद्रप्रयाग। विकासखंड जखोली के ग्राम सभा कुरछोला में बारिश से पानी ग्रामीणों के घरों में घुस गया। इसके अलावा बच्छणस्यूं पट्टी के गैरसारी गांव में एक निर्माणाधीन शौचालय व स्नानघर भी क्षतिग्रस्त हो गया। बीते दिनों हुई बारिश से ग्राम पंचायत कुरछोला गांव के ऊपर से गुजर रहे गोरपा-सिरवाडी मोटरमार्ग पर आया मलबा ग्रामीण राकेश सिंह, सुंदर सिंह व जगत सिंह के घरों में घुस गया। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से गांव के ऊपर सुरक्षा दीवार बनाने की मांग की है। वहीं बारिश से अगस्त्यमुनि विकासखंड के बच्छणस्यूं पट्टी के गैरसारी गांव में दीपक रावत के निर्माणाधीन शौचालय व स्नानघर में मलबा व जलभराव होने से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed