{"_id":"5a98331e4f1c1b3c718b7be6","slug":"11519923998-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूखंडों के आवंटन की अंतिम तिथि 8 मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूखंडों के आवंटन की अंतिम तिथि 8 मार्च
Updated Thu, 01 Mar 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जिला उद्योग मित्र एवं उप समिति और एकल खिड़की सुगमता व्यवस्था की बैठक में औद्योगिक परिक्षेत्र भटवाड़ीसैंण में खाली पड़े 10 भूखंडों/शेड के आवंटन के लिए ऑन लाइन आवेदन की तिथि 8 मार्च तय की गई है।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया कि भूखंडों का जिला प्राधिकृत समिति के सामने आवंटन किया जाएगा। आवंटन की व्यवस्था को त्रुटिहीन एवं पारदर्शी बनाने के लिए जिला प्राधिकृत समिति आवेदन-पत्रों में विचार-विमर्श के बाद निर्णय लेगी। साथ ही आवंटन से पूर्व पात्र अभ्यर्थियों का साक्षात्कार भी ले सकती है, जिसमें अभ्यर्थी से आमंत्रित कर, प्रोजेक्ट के विषय में जानकारी, क्षमता, आर्थिक स्थिति की जानकारी ली जाएगी। डीएम ने बताया कि उद्यमियों की ओर से ही बिजली एवं पानी का कनेक्शन व बिल उद्योग के नाम कराया जाए। बैठक में सीडीओ डीआर जोशी, उद्योग के महाप्रबंधक पीएस सजवाण आदि मौजूद थे।