फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   केदारनाथ रि-डेवलपमेंट में लगेंगे 80 और मजदूर

केदारनाथ रि-डेवलपमेंट में लगेंगे 80 और मजदूर

Sun, 17 Dec 2017 10:33 PM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
केदारनाथ रि-डेवलपमेंट में लगेंगे 80 और मजदूर

विज्ञापन
केदारनाथ। पुनर्निर्माण के तहत हो रहे कार्यों को गति देने के लिए 80 और मजदूर लगाए जाएंगे। साथ ही बर्फ को साफ कर संगम से मंदिर तक पैदल मार्ग के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण का कार्य प्राथमिकता से किया जाएगा। आगामी यात्रा तक व्यवस्थाएं पूरी तरह से चाक-चौबंद की जाएंगी। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने रविवार को धाम पहुंचकर कार्यों का जायजा लिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल केदारनाथ पुनर्निर्माण के तहत निर्माण कार्य मौसम से ज्यादा प्रभावित न हो, इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने धाम में पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लेते हुए डीडीएम (लोनिवि) को मंदिर परिसर से सर्किल प्वांइट तक बने पैदल मार्ग को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि पैदल मार्ग का निर्माण समय पर हो, इसके लिए सोमवार को 80 मजदूर धाम पहुंच जाएंगे। सोमवार से पैदल मार्ग पर जमी बर्फ को साफ करने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निरंतर कार्यों की देखरेख और मजदूरों को ठंड से बचाने के लिए उचित व्यवस्था के निर्देश भी दिए। डीएम ने एसडीएम गोपाल सिंह चौहान को एक हफ्ते तक धाम में ठहरने को कहा, जिससे कार्यों में तेजी बनी रहे।
विज्ञापन


सीमेंट नहीं हो रहा सेट
डीएम ने सरस्वती नदी पर हो रहे कार्यों का जायजा भी लिया। यहां निम कर्मियों का कहना था कि बर्फबारी के बाद कड़ाके की ठंड से सबसे अधिक सीमेंट कार्य पर प्रभाव पड़ा है। सुरक्षा दीवार और स्नान घाट निर्माण में सीमेंट का कार्य नहीं हो पा रहा है। यहां रात और सुबह तापमान शून्य से 10 डिग्री नीचे पहुंच रहा है। ऐसे में मौसम अनुकूल होने पर ही सीमेंट से जुड़े कार्य हो पाएंगे। इस पर, डीएम ने अन्य कार्यों को करने और आगामी यात्रा से पूर्व स्नान घाट व सुरक्षा दीवार का निर्माण पूरा करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बर्फ से पैदल मार्ग प्रभावित
गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग लिनचोली से धाम तक बर्फ से लकदक है, जिस पर आवाजाही संभव नहीं है। ऐसे में गौरीकुंड से निर्माण सामग्री और मजदूरों के लिए जरूरी वस्तुओं की सप्लाई में दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed