{"_id":"59c6939d4f1c1bdd148b5112","slug":"11506186141-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांदी की फर्श में गद्दी में बैठकर करेंगे महामहिम पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांदी की फर्श में गद्दी में बैठकर करेंगे महामहिम पूजा
Updated Sat, 23 Sep 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग। भगवान आशुतोष के 12 ज्योर्तिलिंगों में एक केदारनाथ धाम को आपदा के बाद से सुरक्षित और सुंदर बनाने के लिए कार्य चल रहा है। मंदिर के गर्भगृह की फर्श पर चांदी बिछाई जा रही है, जिसमें 75 फीसदी कार्य लगभग पूरा हो गया है। रविवार को राष्ट्रपति इसी चांदी की फर्श पर गद्दी में बैठकर बाबा केदार की पूजा करेंगे।
दिल्ली के चांदी के व्यापारी द्वारा श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति को केदारनाथ मंदिर की फर्श पर चांदी बिछाने के लिए 65 किलो चांदी दी गई है। पिछले हफ्ते से दिल्ली से आए कारीगरों द्वारा चांदी को गर्भगृह के फर्श पर बिछाया जा रहा था। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि स्वयंभू लिंग के चारों तरफ बने सुरक्षा घेरे के बाहर से पश्चिमी और दक्षिण वाले द्वार क्षेत्र में चांदी का फर्श बिछा दिया गया है। एक, दो कोनों के किनारों और फर्श के चारों तरफ दीवारों पर करीब चार से पांच फीट चांदी लगाने का कार्य शेष रह गया है, जबकि अक्तूबर माह में केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में मौजूद सभी चार पिलर की सफाई कर उन पर सोने की परत लगाई जाएगी। बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह ने बताया कि नई दिल्ली के सराफ महेंद्र शर्मा की ओर से केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह की फर्श पर चांदी लगाई जा रही है। बीते सप्ताह उनके कारीगर चांदी लेकर धाम में पहुंच गए थे। अलगे दो-तीन दिन में फर्श के साथ दीवारों पर निर्धारित ऊंचाई तक चांदी लगाने का कार्य पूरा हो जाएगा।