फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   113 nominations for Zilla Panchayat and 70 for Pradhan

जिला पंचायत के लिए 113 और ग्राम प्रधान के लिए 70 नामांकन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
113 nominations for Zilla Panchayat and 70 for Pradhan
रुद्रपुर। जिला पंचायत सदस्य के लिए मंगलवार को 113 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किए, जबकि ग्राम प्रधान के लिए 70 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 93 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल कराए। आज से नामांकन पत्रों की जांच होगी।
विज्ञापन

जिला पंचायत कार्यालय और रुद्रपुर ब्लॉक कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन भी लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे। रुद्रपुर विकासखंड की 40 बीडीसी सीटों के लिए 93 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। बीडीसी के लिए कुल 342 लोगों ने नामांकन दाखिल कराए हैं। जबकि रुद्रपुर की 43 ग्राम पंचायतों के लिए अंतिम दिन 70 लोगों ने नामांकन दाखिल किये। ग्राम प्रधानों के लिए कुल 318 लोगों ने नामांकन कराये हैं।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी रामलाल राज ने कहा कि अंतिम दिन ग्राम पंचायतों के वार्ड सदस्यों के लिए 320 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। वार्ड सदस्यों के लिए कुल 592 लोगों ने नामांकन कराए हैं। निर्वाचन अधिकारी एनएस नबियाल ने कहा कि जिला पंचायत सदस्य के लिए मंगलवार को 113 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किये। जिला पंचायत की 35 सीटों के लिए कुल 315 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। उन्होंने कहा कि बुधवार से शुक्रवार तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इसके बाद 28 सितंबर को नाम वापसी, 29 को निर्वाचन प्रतीक आवंटन किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed