{"_id":"5cb8a22fbdec22143439e48b","slug":"111555604015-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधा-अधूरी कोटी बैंड-थाती-बड़मा-घंडियालधार सड़क भूस्खलन से बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधा-अधूरी कोटी बैंड-थाती-बड़मा-घंडियालधार सड़क भूस्खलन से बदहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलवाड़ा। जखोली ब्लॉक के बड़मा पट्टी के आधा दर्जन से अधिक गांवों को जोड़ने वाला निर्माणाधीन कोटी बैंड-थाती-बड़मा-घंडियालधार मोटर मार्ग बदहाल बना है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने बरसात से पूर्व मार्ग का कार्य पूरा कर भूस्खलन जोन की मरम्मत की मांग की है।
थाती, बड़मा, मुन्ना देवल, धरियांज आदि गांवों के लिए एक दशक पूर्व कोटी बैंड-थाती-बड़मा-घंडियालधार मोटर मार्ग स्वीकृत किया गया था। लोनिवि प्रांतीय खंड रुद्रप्रयाग द्वारा निर्माण शुरू किया गया, लेकिन बीते पांच-छह वर्षों में मार्ग थाती-बड़मा तक ही मार्ग बन पाया है। मार्ग निर्माण के लिए जो कटिंग की गई है, उससे कई जगहों पर भूस्खलन व भू-धंसाव जोन सक्रिय हो गए हैं। बड़मा विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष कालीचरण सिंह रावत, ग्राम प्रधान सते सिंह, ईश्वर सिंह रावत, त्रिलोक सिंह रावत ने बताया कि मार्ग पर बरसाती पानी की निकासी के लिए नाली निर्माण भी नहीं किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग पर बड़े वाहन तो दूर, छोटे वाहनों की आवाजाही भी नहीं हो पा रही है। इधर, लोनिवि के ईई इंद्रजीत बोस का कहना है कि मोटर मार्ग की सुरक्षा को लेकर दूसरे चरण में प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। मार्ग के शेष कार्य को जल्द पूरा किया जाएगा। साथ ही बरसात में यातायात अवरुद्ध न हो, इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।