फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   वृद्ध मतदाताओं ने बढ़ चढ़कर लिया मतदान में भाग

वृद्ध मतदाताओं ने बढ़ चढ़कर लिया मतदान में भाग

Thu, 11 Apr 2019 09:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 09:59 PM IST
विज्ञापन
वृद्ध मतदाताओं ने बढ़ चढ़कर लिया मतदान में भाग
रुद्रप्रयाग। वृद्ध मतदाताओं में लोकसभा चुनाव को लेकर गजब का उत्साह देखने को मिला। शतायु सहित अन्य वृद्ध वोटरों ने परिजनों व सेवकों की मदद से मतदान स्थल पर पहुंचकर अपने मत का प्रयोग किया।
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग जिले में 275 मतदाता 90 से 100 वर्ष से अधिक उम्र के हैं। इनमें ज्यादातर ने वोट दिया है। सतेराखाल पोलिंग बूथ पर 101 वर्षीय रघुनाथी देवी ने वोट दिया। कहा कि वे, वर्ष 1951 से निरंतर अपने मताधिकार का प्रयोग करती आ रही हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी हरीश चंद्र ने वयोवृद्ध मतदाता का अभिनंदन किया। हटेड़ीखाल पोलिंग बूथ पर चापड़ गांव की 105 वर्षीय मूली देवी ने भी वोट दिया। उन्हें डीडीआरएफ के राजेश व उनके साथी घर से बूथ तक पीठ पर लाए और पुन: घर छोड़ा। 102 वर्ष की पूरणी देवी ने नाकोटा पोलिंग बूथ पर, 104 वर्ष की जसोदा देवी ने कुरछोला पोलिंग बूथ पर, 102 वर्ष की गौरा देवी ने बीना पोलिंग बूथ पर और 101 वर्ष की घुंघरा देवी ने भी रुद्रप्रयाग-भाणाधार पोलिंग बूथ वोट दिया। ऊखीमठ निवासी सगे भाई 75 वर्षीय फते सिंह व नारायण सिंह ने एक साथ मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

देवप्रयाग। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष 101 वर्षीय गया प्रसाद पंचभैया ने प्राथमिक विद्यालय देवप्रयाग के मतदान केंद्र पर अपना मत डाला। अपने नाती गौरव के साथ बाइक में बैठकर वह बूथ पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तरकाशी। जनपद की 105 वर्षीय तारा देवी अपने ही परिवार की 103 वर्षीय शुभ देई के साथ रनाड़ी गांव स्थित पोलिंग बूथ पर वोट देने पहुंची। नौगांव ब्लॉक के पिफियारा गांव में 104 वर्षीय पारो देवी ने भी मताधिकार का प्रयोग किया। गंगोत्री धाम में 102 वर्ष के स्वामी रामानंद गिरी गंगोरी उत्तरकाशी से करीब 96 किमी का सफर करके वोट देने गंगोत्री पहुंचे। इसके अतिरिक्त 100 वर्ष के शेर सिंह राणा, स्वामी रामरतन दास ने क्रमश: सेकू गांव और भटवाड़ी बूथ पर वोट डाले। वहीं, पालिका बाड़ाहाट में महर्षि विद्या मंदिर ज्ञानसू के कक्ष संख्या एक में बनाए गए पोलिंग बूथ पर 90 वर्षीय भरोषी देवी रावत को वोट डालने में मशक्कत करनी पड़ी। बुजुर्ग महिला सुबह 11 बजे वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ पहुंची। उनके पास बीएलओ (बूथ लेबल ऑफिसर) द्वारा दी गई फोटोयुक्त पर्ची भी थी और मतदाता सूची में उनका नाम भी था, लेकिन पीठासीन अधिकारी ने निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कोई पहचान पत्र नहीं दिखा पाने के कारण उन्हें वोट नहीं डालने दिया। बाद में बीएलओ अनीता चौहान ने उन्हें बूथ पर ही रोककर उनके घर से आयोग द्वारा नियत उनका एक पहचान पत्र लेकर आयी और वोट डलवाया।
नई टिहरी। धनोल्टी विधानसभा के मैड तल्ला गांव की 105 वर्षीय पवित्रा देवी और बंगशील की 100 वर्षीय कम्मा देवी परिजनों के साथ गांव के बूथ पर मतदान करने पहुंची। कंडीसौड़ के लवाणी गांव के बुजुर्ग बीमार व्यक्ति चतर सिंह को उनके परिजन कुर्सी पर उठाकर वोट देने के लिए लाए। ढुंगीधार के 85 वर्षीय सतेश्वरी पैन्यूली ने भी बेटी के साथ अपना वोट किया।
कर्णप्रयाग। डिम्मर गांव में 90 साल के द्वारिका प्रसाद डिमरी, सिमली बूथ पर 90 साल के जोध सिंह लडोला, गडसारी गांव के 95 वर्षीय बलवंत सिंह बिष्ट ने भी पैदल चलकर मतदान में भाग लिया। सेलखोला गांव की 90 वर्षीय लीला देवी ने प्राथमिक विद्यालय देवाल बूथ पर मतदान किया।
पौड़ी। 104 वर्षीय मौ. हाफिज ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी करना गर्व की बात है। भृगुखाल की 103 वर्षीय बुजुर्ग मतदाता संतूरी देवी कहती हैं कि मतदान ही हमारे देश की दशा व दिशा तय करने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

कर्णप्रयाग। उत्तरों गांव की 105 वर्षीय बुजुर्ग महिला रामेश्वरी देवी ने लंगासू पोलिंग बूथ में मतदान किया। लंगासू क्षेत्र की बीएलओ पुष्पा असवाल और व्यापार संघ अध्यक्ष लंगासू कैलाश खंडूड़ी ने बताया कि 105 वर्षीय बुजुर्ग महिला रामेश्वरी देवी ने अस्वस्थता के बावजूद मतदान में प्रतिभाग करना क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए प्रेरणा की प्रतिमूर्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed