फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में गरजी आशा कार्यकर्ता

मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में गरजी आशा कार्यकर्ता

Thu, 31 Jan 2019 09:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में गरजी आशा कार्यकर्ता

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। आशा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के तीन माह बाद भी इंसेटिव दोगुना नहीं होने पर नाराजगी जताई। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार से कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। उन्होंने वर्षभर में दो बार गणवेश देने सहित तीन सूत्री मांगों के निराकरण की मांग की। इस मौके पर प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भी भेजा गया।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अधीन कार्य कर रहीं आशा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष कमला राणा के नेतृत्व में मुख्य बाजार से कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाला। उनका कहना था कि विषम हालातों में भी वे टीकाकरण सहित गर्भवती महिलाओं को अस्पताल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रहीं है। इसके बावजूद निरंतर उनकी अनदेखी की जा रही है। बीते वर्ष 18 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी ने आशा कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करते हुए इंसेटिव दोगुना करने का एलान किया था, लेकिन तीन माह बीत जाने के बाद भी एक रुपये की वृद्धि नहीं हुई है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के पत्र में कहा गया है कि रूटीन एवं रेकरिंग प्रकृति के अंतर्गत संचालित 5 कार्यों के लिए मिलने वाले इंसेटिव को ही 1 हजार से बढ़ाकर 2 हजार रुपये किया गया है। शेष कार्यों के लिए मिलने वाली राशि को यथावत रखा गया है। आशा ने वर्षभर में दो गणवेश देने या ड्रेस भत्ता भुगतान करने, चिकित्सालयों में आशा को विश्राम की सुविधा देने और यात्रा भत्ता भुगतान की मांग की है। प्रदर्शन में ललिता कठैत, भरोसी देवी, लक्ष्मी देवी, भुवनेश्वरी देवी, रीना देवी, सीमा देवी सहित अन्य मौजूद थी।
विज्ञापन


जारी--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed