फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   मांगों को लेकर अधिकारियों व ग्रामीणों के बीच वार्ता विफल

मांगों को लेकर अधिकारियों व ग्रामीणों के बीच वार्ता विफल

Wed, 23 Jan 2019 10:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jan 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
मांगों को लेकर अधिकारियों व ग्रामीणों के बीच वार्ता विफल
ऊखीमठ। न्याय पंचायत मनसूना की ग्यारह सूत्री मांगों को लेकर मद्महेश्वर घाटी विकास मंच व न्याय पंचायत मनसूना के प्रधान संगठन का क्रमिक अनशन कड़ाके की ठंड में तीसरे दिन भी जारी रहा। आंदोलन को समाप्त करने के लिए एसडीएम विनोद कुमार की मौजूदगी में जनप्रतिनिधियों व संबंधित विभागीय अधिकारियों के बीच वार्ता का प्रयास किया गया, लेकिन वार्ता में पीएमजीएसवाई के अधिकारियों के न पहुंचने पर ग्रामीण भड़क गए। इसके बाद उन्होंने संबंधित विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

तहसील परिसर में आंदोलन कर रहे मद्महेश्वर घाटी के 13 गांवों के ग्रामीणों द्वारा सड़क, स्वास्थ्य व बिजली समेत 11 सूत्री मांगों को लेकर किए जा रहे क्रमिक अनशन के तीसरे दिन ग्राम सभा गिरिया व रांसी के ग्रामीण बैठे। बुधवार को एसडीएम की मौजूदगी में उनके कार्यालय में 13 गांवों के प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य संगीता नेगी, मद्महेश्वर घाटी विकास मंच के संस्थापक राकेश नेगी, अध्यक्ष मदन भट्ट, सचिव रजपाल पंवार के साथ स्वास्थ्य, लोनिवि, शिक्षा विभाग व ऊर्जा निगम के अधिकारियों के साथ कई दौर की वार्ता हुई। वार्ता में लोनिवि ने पिलौंजी-गिरिया मोटरमार्ग पर इसी माह से टेंडर प्रक्रिया शरू करने, स्वास्थ्य विभाग ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनसूना में वार्ड ब्वाय की तैनाती करने के आश्वासन पर ग्रामीण मान गए। एसडीएम ने ऊर्जा निगम को गांवों में झूलते तारों व सड़े पोलों को सूचिबद्ध कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। लेकिन अन्य मांगों पर सहमति नहीं बन पाई। बैठक में पीएमजीएसवाई की कार्यप्रणाली पर ग्रामीणों द्वारा तहसील परिसर में जोरदार नारेबाजी कर अपना विरोध जताया। तीसरे दिन क्रमिक अनशन पर न्याय पंचायत मनसूना के प्रधान संघ अध्यक्ष मदन बर्त्वाल, सुरेंद्र सिंह राणा, शिव सिंह नेगी, रांसी गांव से अमर सिंह, जीवंती देवी, कुंवर सिंह रावत, जगत सिंह रावत समेत भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन


..........

>>>>>>>
जारी-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed