फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   कोट तल्ला अनुसूचित बस्ती की पेयजल योजना व स्टोर टैंक क्षतिग्रस्त

कोट तल्ला अनुसूचित बस्ती की पेयजल योजना व स्टोर टैंक क्षतिग्रस्त

Mon, 27 Aug 2018 11:00 PM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
कोट तल्ला अनुसूचित बस्ती की पेयजल योजना व स्टोर टैंक क्षतिग्रस्त
रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि विकासखंड के ग्राम पंचायत कोट मल्ला में बारिश से पेयजल योजना व स्टोर टैंक क्षतिग्रस्त हो गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से पेयजल योजना मरम्मत की मांग की है। ग्राम प्रधान सरोजनी देवी व सामाजिक कार्यकर्ता बिंदी लाल का कहना है कि बीते सप्ताह हुई तेज बारिश से अनुसूचित बस्ती की पेयजल योजना क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि भू धंसाव से पेयजल टैंक को नुकसान पहुंचा है, जिससे पानी की सप्लाई ठप हो गई है। इस समस्या के चलते बस्ती के 25 परिवार गांव से डेढ़ किमी दूर हीतधार तोक के बरसाती स्रोत से अपने लिए पानी जुटा रहे हैं। उन्होंने प्रशासन व जल संस्थान से क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन व क्षतिग्रस्त टैंक मरम्मत की मांग की है। इधर, जलसंस्थान के ईई संजय सिंह ने बताया कि जल्द पेयजल योजना व टैंक का स्थलीय निरीक्षण कर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed