{"_id":"5b803c0142c792466a505c9f","slug":"111535130625-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 वर्ष से नहीं बन सकी 12 किमी शिवानंदी-सिमतोली सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 वर्ष से नहीं बन सकी 12 किमी शिवानंदी-सिमतोली सड़क
Updated Sun, 26 Aug 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि ब्लाक के धनपुर पट्टी के गांवों को जोड़ने के लिए 12 वर्ष पूर्व स्वीकृत 12 किमी शिवानंदी सिमतोली मोटर मार्ग आज तक पूरा नहीं बन पाया है। लोनिवि सिर्फ 4 किमी कटिंग ही कर पाया है। जो बरसात से जगह-जगह बदहाल है। सड़क के अभाव में स्कूली बच्चे व ग्रामीण 4 से 6 किमी पैदल दूरी नाप रहे हैं।
ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रुद्रप्रयाग से करीब 10 किमी आगे शिवानंदी से धनपुर पट्टी के ग्राम पंचायत कांडा सहित अन्य गांवों को यातायात से जोड़ने के लिए वर्ष 2005-06 में 12 किमी शिवानंदी सिमतोली मोटर मार्ग स्वीकृत किया गया था। शासन से लोनिवि प्रांतीय खंड रुद्रप्रयाग को निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। विभाग द्वारा डीपीआर तैयार कर सर्वेक्षण करते हुए वर्ष 2012 में कटिंग शुरू की गई, जो मार्च 2016 में सिर्फ 4 किमी हो पाई। तब से निर्माण कार्य बंद है। ग्राम प्रधान संदीप थपलियाल ने बताया कि बीडीसी, तहसील दिवस, डीएम के जनता दरबार में मार्ग निर्माण को लेकर अधिकारियों को कई बार अवगत करा चुके हैं, लेकिन स्थिति जस की तस हैै। अधूरे मोटर मार्ग के चलते कांडा सिमतोली और नौला के स्कूली बच्चों व ग्रामीणों को 4 से 6 किमी पैदल दूरी तय कर रतूड़ा जाना पड़ रहा है। मार्ग का जो चार किमी निर्माण हुआ है, वह भी मानकों के तहत नहीं किया गया है। दो वर्ष में यह पूरा हिस्सा बदहाल हो चुका है। इधर लोनिवि के ईई इंद्रजीत बोस ने बताया कि मार्ग पर 8 किमी फारेस्ट क्लियरेंस नहीं होने से कटिंग नहीं हो पा रही है। फाइल शासन को भेजी गई है। साथ ही केंद्र को भी अवगत करा दिया है।