फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   कांग्रेसजनों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को किया याद

कांग्रेसजनों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को किया याद

Mon, 20 Aug 2018 10:20 PM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेसजनों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को किया याद
रुद्रप्रयाग। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 74वीं जयंती पर कांग्रेसियों ने उन्हें याद करते हुए देश के विकास में उनके प्रयासों की सराहना की। पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि स्व. गांधी ने प्रधानमंत्री रहते हुए देश की अर्थव्यवस्था को सुधारने में अहम भूमिका निभाई है। रोजगारपरक योजनाओं का आमजन को लाभ मिले, इसके लिए वे निरंतर प्रयास करते रहे। उन्होंने कहा कि देश में सूचना क्रांति और पंचायतीराज को अमलीजामा पहनाने में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की सबसे बड़ी भूमिका रही है। कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर एआईसीसी सदस्य सुमंत तिवारी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष संतोष रावत, अशोक चौधरी, शैलेंद्र गोस्वामी, दिनेश ममगाई, दीपक भंडारी, वरीदीप जग्गी, लक्ष्मण सिंह रावत, हैप्पी असवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed