फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   निम ने निभाई केदारनाथ पुनर्निर्माण में सबसे अहम भूमिका

निम ने निभाई केदारनाथ पुनर्निर्माण में सबसे अहम भूमिका

Sat, 16 Jun 2018 10:44 PM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
निम ने निभाई केदारनाथ पुनर्निर्माण में सबसे अहम भूमिका
रुद्रप्रयाग। जून 2013 की आपदा के बाद केदारनाथ को संवारने में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। निम ने बीते चार साल में धाम में बेहतर पुनर्निर्माण कार्य सहित कुल 52 कार्य किए हैं।
विज्ञापन

निम प्राचार्य कर्नल अजय कोठियाल के नेतृत्व में टीम 19 मार्च को अस्थायी वैकल्पिक रास्ते से केदारनाथ पहुंची। रामबाड़ा से केदारनाथ तक मंदाकिनी नदी किनारे नौ किमी रास्ते का निर्माण शुरू किया। छह फीट रास्ते को निम ने 65 दिन में पूरा करते हुए यहां छोटी लिनचोली, बड़ी लिनचोली और छानी कैंप पड़ाव के रूप में विकसित किए। प्रभारी मनोज सेमवाल, देवेंद्र सिंह बिष्ट, कैप्टन सोबन सिंह बिष्ट ने पुनर्निर्माण कार्यों में देखरेख व टीम नेतृत्व में अहम भूमिका निभाई है। निम के निवर्तमान प्राचार्य कर्नल अजय कोठियाल ने बताया कि केदारनाथ में 14 मार्च 2014 से शुरू हुआ मिशन अब भी जारी है। यात्रा पुराने रंगत वाले स्वरूप में लौटी है, यह हमारे लिए गौरव के साथ पुनर्निर्माण कार्यों की सफलता भी है।
विज्ञापन


ये काम किए निम ने
- एमआई-26 हेलीपैड का निर्माण
- मंदिर के पीछे एमआई-17 व जंगलचट्टी में हेलीपैड
- स्नान घाट का निर्माण
- तीन वेली ब्रिज बनाए
- उरेडा के साथ संयुक्त रूप से 200 किलोवाट का जल विद्युत परियोजना का निर्माण
- तीर्थ पुरोहितों के लिए 113 भवनों का निर्माण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed