{"_id":"5adb6e9b4f1c1b65098b5a7a","slug":"111524330139-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संस्कृत के प्रति ग्रामीण स्तर पर लोगों को करें जागरूक: सीएमओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संस्कृत के प्रति ग्रामीण स्तर पर लोगों को करें जागरूक: सीएमओ
Updated Sat, 21 Apr 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सरोज नैथानी ने श्री108 स्वामी सच्चिदानंद वेद भवन संस्कृत महाविद्यालय में शिक्षा के उन्नयन के लिए अपने सेवाकाल तक प्रतिमाह 5 हजार रुपये देने की बात कही। उन्होंने प्राचार्य डा. सुरेश चरण बहुगुणा को धनराशि का पहला चेक भी दिया।
संस्कृत महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीएमओ डा. नैथानी ने संस्कृत के प्रचार, संरक्षण और संवर्द्धन के लिए युवाओं से अपील की। कहा कि वे अधिकाधिक संख्या में संस्कृत का अध्ययन करें। उन्होंने ग्रामीण स्तर पर भी संस्कृत के प्रति लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया। प्राचार्य डा. बहुगुणा ने मुख्य चिकित्साधिकारी को महाविद्यालय में संचालित गतिविधियों के बारे में बताया। इस मौके पर डा. राम प्रसाद उपाध्याय, डा. भानु प्रकाश देवली, शशि भूषण चमोला, डीपी नौटियाल, जेपी गौड़, सुखदेव सिलोड़ी, प्रवीण सती, कुलदीप डिमरी, शुभम सेमवाल, शशांक चंद्र शेखर, प्रदीप देवली, भूपेंद्र और हिमांशु आदि मौजूद थे।