{"_id":"5aa2bd4a4f1c1bb3758b4889","slug":"111520614730-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा व आरएसएस कार्यकर्ता देश में फैला रहे भय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा व आरएसएस कार्यकर्ता देश में फैला रहे भय
Updated Fri, 09 Mar 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने त्रिपुरा में घटित घटना के विरोध में धरना दिया। उन्होंने मूर्तियों को तोड़ने की घटना के पीछे आरएसएस को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि इस आचरण से देश में भय का माहौल बन रहा है।
पुराने विकास भवन में आयोजित धरने में जिला मंत्री वीरेंद्र गोस्वामी ने कहा कि भाजपा व आरएसएस की ओर से पूरे देश के अंदर कानून की अनदेखी की जा रही है। त्रिपुरा में खुलेआम नियमों का मजाक उड़ाया जा रहा है। कहा कि भाजपा व आरएसएस ने सत्ता हासिल करने के बाद सीपीआई (एम) के सैकड़ों कार्यालयों को तोड़कर उनमें कब्जा किया है। उन्होंने संघ व भाजपा पर सीपीआईएम के हजारों कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला कर उनके घरों को तोड़ने का आरोप भी लगाया। कहा कि लेनिन की प्रतिमा तोड़ने के अलावा पूरे देश में महापुरुषों की प्रतिमाओं को तोड़ा जा रहा है, जो उचित नहीं है। इस मौके पर राज्य कमेटी सदस्य राजाराम सेमवाल, नरेंद्र रावत, किसान सभा अध्यक्ष दौलत सिंह रावत, बार एसोसिएशन अध्यक्ष हरीश किमोठी, जगमोहन सिंह, विक्रम सिंह पंवार, वीरा देवी, विजया देवी, ऊमा नौटियाल, केएल आगरी ने भी विचार व्यक्त कर दोषियों को सजा दिलाने की मांग की।